तीर्थनगरी शुक्रताल में अकेली मर गई बुजुर्ग मीना, बहन रेखा ने अपना लिया इस्लाम धर्म

मुजफ्फरनगर। महाभारत काल का इतिहास अपने आप में समेटने के साथ ही श्रीमद भागवत कथा की गंगोत्री माने जाने वाली तीर्थनगरी शुक्रताल में लावारिस अवस्था में रहकर आश्रम में सेवा कर गुजर बसर कर रही बुजुर्ग महिला की रविवार की सुबह अचानक ही मौत हो गई। लोगों ने महिला को बीमार होने पर शनिवार को ही निजी चिकित्सक के यहां ले जाकर उपचार दिलाया था। सवेरे महिला घर से बाहर धूप में बैठने के लिए निकली थी तो अचानक ही वो जमीन पर गिर गई और फिर नहीं उठ सकी। महिला की बहन ने इस्लाम धर्म अपनाकर निकाह कर लिया और पति के साथ दुबई में रह रही है, जिसने आने से इंकार कर दिया। बाद में पुलिस ने लावारिस अवस्था में महिला के शव को प्रधान पति को सौंप दिया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर महिला का गंगा घाट शुक्रताल पर अंतिम संस्कार कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 80 साल की वयोवृ( महिला मीना देवी पुत्री रामचंद्र पिछले करीब तीन दशक से शुक्रतीर्थ खादर में रह रही थी। यह महिला कभी किसी आश्रम और कभी किसी आश्रम में रहकर अपना जीवन व्यतीत कर रही थी। वर्तमान में महिला तीर्थनगरी के संत साहिब आश्रम शुक्रताल में एक दुकान नुमा कमरे में किराये पर रह रही थी और आश्रम में ही सेवा करते हुए अपना जीवन यापन कर रही थी। शुक्रताल खादर के प्रधान पति राजपाल सैनी ने बताया कि शनिवार क ो इस महिला की अचानक ही तबियत बिगड़ गई थी। संत साहिब आश्रम शुक्रताल के महात्मा दलवीर पुत्र लक्ष्मण सिंह ने उनको जानकारी दी तो वो महिला को लेकर मोरना सरकारी अस्पताल और फिर किसी निजी चिकित्सक के यहां पर लेकर गये थे। उनको दवाई दिलाई और उपचार से आराम होने के बाद रात्रि में महिला को उसके आश्रम वाले कमरे पर छोड़ दिया गया था। रविवार की सुबह महिला के निधन की जानकारी मिली। ये महिला यहां पर करीब 25 साल से अकेले ही जीवन निर्वाह कर रही थी।

इसे भी पढ़ें:  सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर भूस्खलन, रातभर चला रेस्क्यू अभियान, फंसे हजारों श्रद्धालु निकाले

जानकारी मिलने पर प्रधान पति राजपाल सैनी भी मौके पर पहुंचे। बताया कि इस महिला के परिवार के बारे में पडौसियों को कोई जानकारी नहीं थी, इसलिए आश्रम से महात्मा द्वारा पुलिस को डायल 112 पर सूचना दी गई थी। इसके बाद आई पुलिस ने यहां पर महिला के परिवार के बारे में जानकारी की तो पता चला कि मृतक मीना की एक बहन रेखा थी। जिसने असलम खान नामक युवक से निकाह कर धर्म परिवर्तन कर लिया था और वो अपने पति असलम के साथ वर्तमान में दुबई में रह रही है। पुलिस ने रेखा असलम खान का मोबाइल नम्बर प्राप्त कर उससे बात की तो उसने बहन के अंतिम संस्कार में आने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लावारिस में मीना का पंचनामा भरने के बाद शव प्रधानपति राजपाल सैनी को सुपुर्द कर दिया। महिला की बहन रेखा असलम खान ने पुलिस को अंतिम संस्कार करने की अनुमति दे दी थी। राजपाल ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से शुक्रताल खादर के गंगा घाट पर मृतका मीना का अंतिम संस्कार करा दिया।

इसे भी पढ़ें:  बोले बालियान-मेरी हार से बढ़ा थानों में भ्रष्टाचार और तहसील में लूट

उन्होंने बताया कि मुखाग्नि शनि पुत्र मुनेश पाल निवासी शुक्रताल थाना भोपा द्वारा दी गई। राजपाल ने बताया कि उनको आज ही जानकारी मिली है कि मीना की बहन रेखा उसको दुबई से प्रत्येक माह दस हजार रुपये महीना खर्च के लिए भेजती थी। उसका कोई भी रिश्तेदार या परिवारीजन यहां पर उसके पास कभी देखा नहीं गया था। वो आश्रमों में ही रहकर अपना जीवन व्यतीत कर रही थी। बताया कि रविवार की सुबह महिला मीना अपने कमरे से निकलकर धूप में बैठी थी। इसी बीच अचानक वो जमीन पर गिर गयी और उसकी मौत हो गई। मामला हार्ट अटैक का ही लग रहा है। महिला के अंतिम संस्कार में पुलिस कर्मियों के अलावा प्रधान पति राजपाल सैन्ी, अजय कृष्ण शास्त्री, महात्मा दलवीर सिंह, शुभम पुत्र राजेंद्र कौशिक, राहुल पुत्र नरेश, राजपाल पुत्र पोखर सिंह, अजय शर्मा पुत्र सतपाल तथा चौकी प्रभारी शुक्रताल भी मौजूद रहे।  

इसे भी पढ़ें:  एक और सास-दामाद की लव स्टोरी: महिला पर आया जमाई का दिल, कोर्ट में की शादी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  Ahmedabad Plane Crash- ‘किसी के बचने की उम्मीद नहीं’ – पुलिस कमिश्नर, फ्लाइट में थे 242 लोग सवारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एक और सास-दामाद की लव स्टोरी: महिला पर आया जमाई का दिल, कोर्ट में की शादी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एक और सास-दामाद की लव स्टोरी: महिला पर आया जमाई का दिल, कोर्ट में की शादीजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »