अरविंद मल्लप्पा का आगरा तबादला, कुशीनगर से उमेश मिश्र मुजफ्फरनगर तैनात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात एक दर्जन से ज्यादा आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है, जिनमे मुजफ्फरनगर और शामली के जिलाधिकारी भी शामिल है। मुजफ्फरनगर के डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी का तबादला उनको सरकार की सौगात माना जा रहा है, क्योंकि उनको आगरा जैसे बड़े जिले की कमान मिली है। वहीं कुशीनगर में डीएम रहे उमेश चंद्र मिश्र को मुजफ्फरनगर में तैनात किया गया है। वो अमरोहा और बिजनौर में भी तैनात रह चुके हैं।

कुशीनगर के जिलाधिकारी उमेश चंद्र मिश्र को मुजफ्फरनगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि वर्तमान जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी अब आगरा के नए डीएम होंगे। शामली के डीएम रविंद्र सिंह फतेहपुर के डीएम बनाए गए हैं जबकि अरविंद कुमार चौहान शामली के नए डीएम होंगे, वह अभी तक प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए तबादलों में बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को लखनऊ का डीएम नियुक्त किया गया है, जबकि लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार को प्रतीक्षारत कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  संभल सीओ अनुज चौधरी का चंदौसी तबादला, बयान के कारण लगातार चर्चा में रहे

जौनपुर के जिलाधिकारी रविंद्र मंडेर को प्रयागराज का नया डीएम बनाया गया है। आगरा के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी प्रभारी राहत आयुक्त बनाए गए हैं। घनश्याम मीणा को हमीरपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, वे अभी तक फिरोजाबाद में नगर आयुक्त के पद पर तैनात थे। नवनीत चहल आजमगढ़, निधि गुप्ता को अमरोहा और दिनेश कुमार को जौनपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

जानिए कैसे हैं मुजफ्फरनगर के नए जिलाधिकारी उमेश मिश्र

मुजफ्फरनगर। साल 2012 के पीसीएस अधिकारी के रूप में उन्होंने सिविल सर्विस को ज्वाइन किया। 2018 में उनको आईएएस के रूप में प्रोन्नति मिली और उमेश चंद्र मिश्रा 2019 से लगातार जिलाधिकारी पद का दायित्व निभा रहे हैं। वो जिस भी जिले में रहे, वहां पर लम्बी पारी खेली है। अमरोहा और बिजनौर में ढाई साल की तैनाती में अनेक बड़े काम किये। कुशीनगर में एक साल का कार्यकाल पूर्ण किया और अब मुजफ्फरनगर में तैनाती मिली है। नवागत डीएम उमेश मिश्र ने बीए करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक व लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की उपाधि ग्रहण की है। नवंबर 2018 में आईएएस में पदोन्नति हुई। मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले है। आईएएस में प्रोन्नति मिलने के बाद शासन ने उनको विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पद पर जिम्मेदारी दी। वो इस पद पर नवम्बर 2018 से फरवरी 2019 तक तैनात रहे। 15 फरवरी 2019 को उन्होंने अमरोहा के जिलाधिकारी के रूप में चार्ज लिया। इसके बाद वो बिजनौर में डीएम बने और सितम्बर 2023 में उनको कुशीनगर का जिलाधिकारी बनाया गया। पीसीएस अधिकारी के रूप में उमेश चंद्र मिश्रा एडीएम सिटी लखनऊ, मजिस्ट्रेट गाजियाबाद, एसडीएम बुलंदशहर और जनपद अमरोहा की तहसीलों में एसडीएम के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। बिजनौर में करीब ढाई साल के कार्यकाल में इन्होंने वर्षों से उपेक्षा का शिकार विदुर कुटी का सुंदरीकरण एवं विदुर कुटी के पास संस्कृत महाविद्यालय का प्रस्ताव एवं विदुर कुटी पर गंगा की धारा लाने का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा था।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बंद होंगे शहर के सभी कूड़ा डलावघर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बंद होंगे शहर के सभी कूड़ा डलावघरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बंद होंगे शहर के सभी कूड़ा डलावघर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  खाई में गिरी ऑल्टो कार, चार की दर्दनाक मौतजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »