MUZAFFARNAGAR-बंद होंगे शहर के सभी कूड़ा डलावघर

मुजफ्फरनगर। शहर को कूड़ा मुक्त करने के लिए अब बेहद सख्त कदम उठाया गया है। लाख प्रयासों के बावजूद भी शहरी क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर कूड़ा ही कूड़ा और गन्दगी नजर आने के कारण चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कूड़ा फैलाने वाले लोगों और कर्मचारियों सभी को निशाने पर लिया है। इसके लिए शहर के सभी कूड़ा डलावघरों को तत्काल बंद कराने का निर्णय लिया गया है। ईओ ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी से लेकर सफाई नायकों तक, सभी को नये आदेशों से अवगत कराते हुए स्पष्ट कर दिया है कि जिस क्षेत्र में कूड़ा डलावघर बंद नहीं होगा, वहां के सफाई नायक को जिम्मेदार मानते हुए कड़ी कार्यवाही की जायेगी। साथ ही बंद डलावघर पर कूड़ा डालते हुए पकड़ने जाने पर आम नागरिक या सफाई कर्मचारी, जो भी हो, दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला जायेगा। निगरानी करने की जिम्मेदारी भी सफाई नायक की रहेगी। इस सख्ती का पूरा असर भी दिखाई दिया और आर्य समाज रोड पर बरसों से गन्दगी का पर्याय बने दो कूड़ा डलावघरों को बंद कराते हुए वहां सफाई कर्मी की ड्यूटी भी लगा दी गई है।

नगर पालिका परिषद् के अधीन शहर में करीब 28 कूड़ा डलावघर और छोटे गारबेज प्वाइंट बने हुए थे। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के निर्देशों के अन्तर्गत शहर में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने अनुबंध के आधार पर काम कर ही दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फेसिलिटीज प्रा. लि. के साथ मिलकर कूड़ा डलावघरों को बंद कराने का अभियान छेड़ा। रुड़की रोड पर जिला अस्तपाल के पास वाले डलावघर सहित करीब 13 डलावघर बंद कराये गये। अभी शहर में करीब 15 कूड़ा डलावघर चल रहे हैं। इनमें से अधिकांश मुख्य मार्गों पर हैं। इस कारण शहर में चारों ओर गन्दगी नजर आ रही है। इसके लिए एमआईटूसी कंपनी को भी बार बार निर्देशित किया गया, लेकिन कंपनी के द्वारा पालिका कर्मियों पर डलावघरों में कूड़ा व गन्दगी फैलाने के आरोप लगाये जाते रहे हैं। अब इसके लिए पालिका प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।

इसे भी पढ़ें:  फ्रांस में बवाल... प्रदर्शनकारियों-पुलिस में झड़प, आगजनी, 200 गिरफ्तार

ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक के साथ ही सभी सफाई नायकों को सख्त आदेश जारी किये हैं। इसमें कहा गया है कि नगर क्षेत्र में मुख्य मार्गों पर स्थापित कूड़ा डलावघरों के आसपास के वार्डों के सफाई कर्मचारियों द्वारा वार्डों से इकट्ठा किये गये कूड़े को प्रतिदिन डलावघरों में डाला जा रहा है। जबकि शासन के निर्देशों के तहत शहरी क्षेत्र से कूड़ा डलावघरों का संचालन बंद किया जाना है। इसका अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए ईओ ने प्राथमिकता के आधार डलावघरों को तत्काल प्रभाव से बंद कराये जाने के निर्देश दिये हैं। ईओ ने यह भी निर्देश दिये हैं कि वार्डों से निकलने वाले कूड़े को डालवघरों में न डलवाकर अब सफाई नायक कंपनी एमआईटूसी द्वारा ग्राम मखियाली में हायर किये गये ट्रांसफर सेंटर पर डलवाने का काम करेंगे। चेतावनी दी कि यदि कोई सफाई कर्मचारी, वाहन चालक डलावघर पर कूड़ा डालते हुए पाया जाता है तो सम्बंधित क्षेत्र के पर्यवेक्षक और सफाई नायक के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। विभागीय अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय होगी। आदेश में कहा गया कि जनता का कोई व्यक्ति या प्राइवेट सफाई कर्मचारी द्वारा डलावघर पर कूड़ा डाला जाता है तो सफाई नायक ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर तत्काल ही चालान करते हुए जुर्माना लगाने का काम करें।

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि लगातार प्रयासों के बाद भी शहरी क्षेत्र को कूड़ा मुक्त बनाने में सफलता नहीं मिल पा रही थी। इसके लिए कंपनी के लोग भी पालिका के कर्मियों और प्राइवेट रेहडे वाले कर्मियों के द्वारा कूड़ा-गन्दगी फैलाने का कार्य करने की शिकायत मिल रही थी। मुख्य मार्गों पर भी कूड़ा डलावघर होने से गन्दगी ज्यादा नजर आती है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों का दायित्व सुनिश्चित करते हुए सभी 15 डलावघरों को बंद कराने के निर्देश दिये गये है। इस कड़ी में आज आर्य समाज रोड पर दो डलावघरों को बंद कराया गया है। सफाई नायकों की जिम्मेदारी है कि वहां पर कूड़ा न डाला जाये। आदेशों की अवहेलना करने वालों को दण्ड मिलेगा और अच्छा कार्य करने वाले सफाई नायक सम्मानित भी किया जायेगा। हम लद्दावाला की ओर जिला अस्पताल के पास बने कूड़ा डलावघर को भी बंद कराने का काम कर रहे हैं। बंद डलावघरों पर बेरिकेडिंग कराने के निर्देश दिये गये हैं। सफाई नायकों के ही रिश्तेदार और परिचित ज्यादातर वार्डों में प्राइवेट कर्मचारी के रूप में कूड़ा लेने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे में सफाई नायकों को सख्ती के साथ ऐसे लोगों को कूड़ा डलावघर पर डालने से रोकने के लिए निर्देशित किया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध हालात में मौत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  अरविंद मल्लप्पा का आगरा तबादला, कुशीनगर से उमेश मिश्र मुजफ्फरनगर तैनातराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पांच हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार देने आ रहे सीएम योगी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध हालात में मौतजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »