MUZAFFARNAGAR-लव, लैंड और थूक जिहाद के बाद अब मेहंदी जिहाद का मचा शोर

मुजफ्फरनगर। नवरात्र और दशहरा निपटने के साथ ही त्यौहारों के सीजन ने जोर पकड़ लिया है। बाजार गुलजार हो रहे हैं और घरों में साफ सफाई के साथ ही खरीददारी का दौर भी शुरू हो चुका है। ऐसे में करवा चौथ से पहले हिन्दूवादी संगठनों के द्वारा एक खास पहल करते हुए अपना त्यौहार, अपनों को रोजगार का नारा देकर समाज के लोगों में पम्पलेट के सहारे जागरुकता लाने के लिए संदेश घर घर पहुंचाने का अभियान चलाया है। जो पम्पलेट बांटे गये हैं, इसमें स्पष्ट किया गया है कि जिहादियों पर प्रहार करने के लिए हिन्दू समाज के लोग हमेशा ही उनसे सामान खरीदें, जिनके आराध्य प्रभु श्रीराम हों। ऐसे में करवा चौथ के साथ ही सभी त्यौहारों के अवसर पर मेहंदी केवल हिन्दू बहनों से ही लगवाने की अपील भी की गई है। इसके लिए हिन्दूवादी संगठनों के द्वारा शहर क्षेत्र में 13 स्थानों पर दो दिवसीय विशेष मेहंदी कैम्प का आयोजन करते हुए इनमें मेहंदी लगाने वाली बहनों से अपना आधार कार्ड साथ लाने की अपील भी की गई है। ये पम्पलेट लोगों के बीच खासी चर्चा का विषय बने हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सरकारी दफ्तर को बाबू ने बनाया मनोरंजन का अड्डा

बता दें कि पिछले दिनों हिन्दूवादी संगठनों के द्वारा लव, लैंड और थूक जिहाद को लेकर खासा शोरगुल मचाया गया। ऐसे में स्वच्छ खानपान की व्यवस्था करने के लिए अब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लाये जाने वाले अध्यादेश और इसमें खानपान में गन्दगी फैलाने वालों को दस साल की सजा का प्रावधान करने की खबरें लोगों की जुबां पर हैं, तो इसके साथ ही हिन्दूवादी संगठनों ने लव, लैंड और थूक जिहाद के बाद अब मेहंदी जिहाद का शोर मचाने का काम किया है। विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल और राष्ट्र सेविका समिति की ओर से शहर में सम्पन्न हुई रामलीलाओं में पम्पलेट बांटे गये। इसके साथ ही हिन्दू बाहुल्य क्षेत्रों में भी कार्यकर्ताओं के सहारे ये पम्पलेट घर-घर पहुंचाने का काम किया गया है। इसमें स्वावलंबी, स्वाभिमानी, सशक्त और सुरक्षित हिंदू का अपना उद्देश्य जाहिर करते हुए जिहादियों के खिलाफ मुहिम पर जोर देते हुए हिन्दू समाज से आह्वान किया गया है कि अपना त्यौहार, अपनों को रोजगार का लक्ष्य तय करते हुए केवल उनसे ही सामान खरीदा जाये, जो भगवान श्रीराम में आस्था रखते हों। करवा चौथ के साथ ही सभी त्यौहारों के अवसरों पर हिन्दू समाज की महिलाओं से केवल हिन्दू बहनों से ही मेहंदी लगवाने की भी अपील की गई है। इसके लिए व्यवस्था बनाते हुए विहिप, बजरंग दल और राष्ट्र सेविका समिति ने 20 अक्टूबर को आ रहे करवा चौथ के पर्व को लेकर हिन्दू महिलाओं के मेहंदी लगवाने के लिए विशेष कैम्पों का आयोजन किया है।

इसे भी पढ़ें:  जागर कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत


विश्व हिन्दू परिषद् के प्रान्त सह गौ रक्षा प्रमुख ललित माहेश्वरी ने बताया कि त्यौहारों पर मेहंदी लगाने के लिए दूसरे समुदाय विशेष के युवकों के शामिल रहने से विपरीत परिस्थितियों के कई मामले सामने आये हैं। इस मेहंदी जिहाद के सहारे ही लव जिहाद की मुहिम को अंजाम दिया जा रहा है और करवा चौथ या दूसरे त्यौहारों पर मेहंदी लगाने के नाम पर नाम बदलकर कुछ दूसरे विशेष समुदाय के युवक हिन्दू समाज की बहू-बेटियों का बरगलाने का काम करते हैं। लव जिहाद पनपने की ऐसी संभावनाओं को ही खत्म करने के उद्देश्य से हमने करवा चौथ के अवसर पर विशेष मेहंदी कैम्प आयोजित करने का निर्णय लिया है। बताया कि 18 और 19 अक्टूबर को शहर के गोल मार्किट शिव चौक, बड़ी धर्मशाला नई मंडी, श्री आदर्श रामलीला भवन पटेलनगर, श्री श्यामा श्याम मंदिर गांधीनगर, भारत माता नर्सिंग होम पचैण्डा रोड, लक्ष्मी नारायण मंदिर गांधी कालोनी, प्राइमरी विद्यालय चुंगी नम्बर दो, साकेत कालोनी, आर्य समाज मन्दिर डीएवी कॉलेज, नुमाइश कैम्प सहित कुल 13 स्थानों पर विशेष मेहंदी कैम्प का आयोजन किया गया है। इन कैम्पों में व्यवस्था बनाने के लिए बुधवार को भागवंती सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में सभी 13 कैम्प प्रभारियों और संगठनों के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की गई। 18 अक्टूबर को दोपहर साढ़े 12 बजे इन कैम्पों का शुभारंभ होगा। बड़ी धर्मशाला और शिव चौक कैम्प का उद्घाटन मुख्य अतिथियों के द्वारा किया जायेगा। ललित माहेश्वरी ने कहा कि समाज को इसके लिए जागरुक किया गया है। कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर मेहंदी जिहाद के खिलाफ प्रचार किया और हिन्दू बहनों से ही मेहंदी लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। कैम्पों में जो भी बहन मेहंदी लगाने के लिए सेवा प्रदान करने आयेंगी, उनको आधार कार्ड लाना भी अनिवार्य किया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  जाति देखकर एनकाउंटर नहीं करती पुलिसः डीजीपी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  ज़हरीला धुआं, दमघोंटू हवा-फैक्ट्रियों में जल रही पॉलीथिनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में वायु प्रदूषण के कारण सभी स्कूल बंद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कोयला खदान में भीषण हादसा, गैस विस्फोट में गई 82 लोगों की जानजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »