सभासद मौo वाजिद मलिक ने भायला फाटक का रास्ता खुलवाने के संबंध में एक ज्ञापन देवबन्द उप जिलाधिकारी को सौपा

देवबन्द:- नगर के भायला रेलवे फाटक पार करने के लिए पुल बनवाने का प्रस्ताव कुछ महीनो पहले पास हुआ था जो कार्य प्रगति पर है। ताकि जनता को फाटक पार करने के लिए आने-जाने में कठिनाई ना हो। पुल का निर्माण रेलवे द्वारा पास कराया गया था। लेकिन दो-तीन दिन से जनता के बाईक से आने जाने के लिए बेरी केटिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया है। इसी को लेकर आज सभासद मौ. वाजिद मालिक द्वारा अपने साथियों सहित ज्ञापन लेकर एसडीएम कोर्ट पहुंचे। जहां उन्होंने देवबन्द उपजिलाधिकारी युवराज सिंह को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में मांग की गई है की पिछले दो-तीन दिनों से भायला फाटक को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से गांव से शहर आने वाले लोगों को और शहर से अपने खेतों में जाने वाले लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।भायला रोड के दुकानदार भी यह रास्ता बंद होने की वजह से परेशान है पहले यहां को मोटरसाइकिल से आने जाने का रास्ता खुला हुआ था जिससे आना जाना हो रहा था अब रेलवे द्वारा रास्ता बिल्कुल बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से लोगों को रणखण्डी फाटक या कासिमपूरा फाटक से गुजरना पढ़ रहा है। कम से कम लोगों को मोटरसाइकिल से आने जाने का रास्ता खुलवा दिया जाए। ज्ञापन देने वालों मे सभासद रिहाना पत्नी शराफत मलिक, सभासद मौo औसाफ सिद्दीकी, सभासद शाहिद हसन, सभासद अख्तर अंसारी, सभासद बिलकीस पत्नि रिजवान गोर, सभासद अफसा लियाकत, आदि लोग उपस्थित रहे

इसे भी पढ़ें:  जैन समाज ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन पर्व और श्री श्रेयांसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  नगर देवबंद और आस पास के गांवो में ईद उल अज़हा कि नमाज़ सकुशल समपन्न होने पर ज़िला और नगर का प्रशासन बधाई का पात्र – डां अनवर सईदराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में भव्य उल्लास के साथ हुआ आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज का स्वागत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  देवबन्द मे जैन समाज ने जैन धर्म के 23वें तीर्थकर श्री 1008 भगवान पा‌र्श्वनाथ का निर्वाण

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »