जैन समाज ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन पर्व और श्री श्रेयांसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव

देवबंद। जैन समाज ने रक्षाबंधन पर्व और जैन धर्म के 11वें तीर्थंकर भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। यह भव्य आयोजन श्री दिगंबर जैन पारसनाथ मंदिर जी, सारगवाड़ा में आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर में प्रातः बेला में श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद विभिन्न धार्मिक क्रियाओं का आयोजन किया गया। भक्तों ने भक्तामंर विधान, भगवान श्रेयांसनाथ का पूजन, रक्षाबंधन पूजन, और मुनि विष्णु कुमार का पूजन किया। 700 मुनियों की पूजा कर अर्ध चढ़ाए गए, और इस अवसर पर भगवान श्रेयांसनाथ के मोक्ष कल्याणक पर लड्डू की बोली भी लगी। समारोह में भगवान श्रेयांसनाथ के मोक्ष कल्याणक पर लड्डू की बोली लगाने का कार्य श्री दिनेश कुमार जैन (सरसावा) और डॉ. श्रेयांस जैन (फरीदाबाद) द्वारा किया गया। इन दोनों ने धर्म की रक्षा करने का संकल्प लिया और निर्वाण लड्डू चढ़ाए। इसके साथ ही, प्रात: बेला में श्री आकाश कुमार अभिषेक जैन और प्रखर जैन (प्राची मोटर्स) को भी शांतिधारा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इनकी ओर से 30वें दिन का भक्तामंर विधान संपन्न हुआ। धर्म सभा में आचार्य श्री ने रक्षाबंधन पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला और बताया कि यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते की पवित्रता और आपसी प्रेम का प्रतीक है। साथ ही, उन्होंने जैन धर्म के रक्षाबंधन के इतिहास को भी साझा किया, जिसमें मुनि विष्णु कुमार ने राजा बलि से भिक्षा में तीन पग धरती मांगी और तीन पग में ही सारा संसार नाप कर मुनियों की रक्षा की।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-एसएसपी संजय वर्मा ने जानसठ-मीरापुर के थानेदार बदले

 

आचार्य श्री ने यह भी बताया कि रक्षाबंधन पर्व का उद्देश्य धर्म, आपसी प्रेम, और मित्रता को बढ़ावा देना है। यदि रिश्तों में वात्सल्य और सच्चाई नहीं है, तो वह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चलता। इस दिन हम संकल्प लें कि हम सदैव धर्म की रक्षा करेंगे और हर संकट में अपने देश, परिवार और मित्रों का साथ देंगे। आचार्य श्री ने भगवान श्रेयांसनाथ के जीवन के बारे में भी बताया, जिन्होंने राजपाट, धन-संपत्ति और भौतिक सुखों को त्याग कर मोक्ष की ओर रुख किया। उन्होंने मानव जीवन के कल्याण के लिए सम्मेद शिखर पर्वत से मोक्ष प्राप्त किया और समाज को यह संदेश दिया कि जीवन में केवल भौतिक सुखों की प्राप्ति नहीं, बल्कि आत्मकल्याण और मोक्ष की प्राप्ति भी आवश्यक है। इस अवसर पर जैन समाज के कई प्रमुख सदस्य, जिनमें बाल ब्रह्मचारी अभय जैन भैया जी, विनोद जैन (दस्तावेज लेखक), सुनील जैन (ठेकेदार), अतुल जैन (टोनी), अनुज जैन, विनय जैन, अंकित जैन, मनोज जैन, पवित्र जैन, अंश जैन, सुमन जैन, अर्चना जैन, नीतू जैन, अंशु जैन, सविता जैन, शिल्पी जैन, नेहा जैन, और नीलिमा जैन सहित अन्य उपस्थित थे। सभी ने इस पावन पर्व को धूमधाम से मनाया और आपसी भाईचारे व प्रेम की भावना को और प्रगाढ़ किया। समारोह का समापन सभी ने मिलकर संकल्प लेकर किया कि वे अपने धर्म, गुरु, और शास्त्र की रक्षा करेंगे और जीवन के सभी संकटों से उबरने के लिए एकजुट रहेंगे। इस पवित्र आयोजन ने जैन समाज के भीतर धार्मिक निष्ठा और एकता की भावना को और अधिक प्रबल किया।

इसे भी पढ़ें:  नए रालोद जिलाध्यक्ष का जोशीला स्वागत, कार्यकर्ताओं ने सिर पर उठाया

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  तुलसी पार्क में होली के रंगों में सराबोर हुआ व्यापारिक समाजराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 अधिकारियों के तबादले

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 अधिकारियों के तबादलेजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »