दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: दो की मौत

हरिद्वार से लौटते समय बाइक सवारों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरे ने रास्ते में तोड़ा दम

मुजफ्फरनगर। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों ने एक बार फिर यातायात सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुरकाजी क्षेत्र में हुए भीषण हादसे में बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि छपार क्षेत्र में लापरवाही से वाहन चलाने के कारण एक अन्य दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों मामलों में संबंधित थानों में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी निवासी राहुल कुमार पुत्र मंगता कश्यम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 फरवरी की शाम करीब छह बजे उनके चाचा प्रेम कश्यप पुत्र सगवा कश्यप निवासी गांव खाईखेड़ी और मौसा तेजपाल कश्यप पुत्र शोभाराम कश्यप निवासी गांव किशनपुर थाना कनखल जिला हरिद्वार आवश्यक कार्य से हरिद्वार से गांव खाईखेड़ी वापस लौट रहे थे। भैंसली वाला के पास उनकी बाइक संख्या यूके08एसी 7409 को एक स्विफ्ट कार नंबर पीबी08 सीबी 4948 ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेजपाल कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रेम कश्यप ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

इसे भी पढ़ें:  पुत्रवधु ने उड़ा दी घर में रखी रकम, दी मुकदमे की धमकी

दूसरी ओर, 28 फरवरी की शाम करीब 4:30 बजे थाना छपार क्षेत्र में हरिद्वार से दिल्ली जा रहे लोगों के वाहन को एक अन्य वाहन नंबर आरजे32 जीई 2198 ने साइड से टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता प्रभाकर सुन्दरियाल पुत्र गुरूदयाल निवासी राजनगर द्वारका पालम दिल्ली के अनुसार, सामने वाले चालक की लापरवाही से उनकी कार नंबर डीएल09सीबीसी 7822 पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि टक्कर चालक की तेज व लापरवाह ड्राइविंग के कारण हुई और वाहन में कोई सहचालक भी मौजूद नहीं था। मामले में कानूनी कार्रवाई और बीमा प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए शिकायत दर्ज कराई गई है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं यह संकेत दे रही हैं कि यातायात नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। पुरकाजी क्षेत्र में दो लोगों की मौत ने परिवारों को गहरे शोक में डाल दिया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आधी रात मलबे से आई आवाज, मैं जिन्दा हूं, बचा लो!

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शहर के समग्र विकास के लिए विभागों ने बनाई संयुक्त रणनीतिराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  महिला चिकित्सक ने उपचार के बहाने घर बुलाकर बनाई नग्न वीडियो, मांगे 20 लाख

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतानजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »