MUZAFFARNAGAR-आधी रात मलबे से आई आवाज, मैं जिन्दा हूं, बचा लो!

मुजफ्फरनगर। जानसठ क्षेत्र के गांव तालड़ा में हुए भयावह हादसे को लेकर लोगों में आज सुबह तक भी चर्चा हो रही है, इसमें लोग पुलिस और प्रशासन के द्वारा बचाव कार्यों के लिए दिखाई गई संवेदनशीलता को लेकर भी प्रशंसा कर रहे हैं। करीब 16 घंटे लगातार चले राहत एवं बचाव कार्य के चलते पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम सभी 19 मजदूरों को मलबे से निकालने में सफल रही। दुखद यह है कि इनमें से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई गई है। अंतिम मजदूर को आधी रात के बाद मलबे से सुरक्षित निकाला गया। इस मजदूर ने मलबे से ही लगातार आवाज लगाई, मैं जिन्दा हूं, मुझे बचा लोग, तो एनडीआरएफ ने बचाव कार्य तेज करते हुए उसको बाहर निकालकर ही दम लिया। सुबह सभी मजदूरों को निकालने के बाद एनडीआरएफ की टीम वापस लौट गई। जहां कल चीत्कार और अफरातफरी का आलम था, अब वहां पर मलबा और सन्नाटा पसरा पड़ा है। यह हादसे अपने पीछे कई अहम सवाल भी छोड़ गया है। वहीं हादसे के बाद मजदूरों के परिजन भी सवेरे जिला मुख्यालय पहुंचे और अपनों का हाल चाल जानने को बदहवास नजर आये। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। दोपहर बाद दोनों मजदूरों के शवों को परिजनों के हवाला कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अवैध वसूली के आरोप में किसान नेता गिरफ्तार

जानसठ थाना क्षेत्र के तालड़ा मोड़ पर मवाना के मुरसलीन ने करीब डेढ़ साल पहले भूमि खरदीने के बाद ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर छह-छह दुकानें बनाई थीं। यहां पर पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण होने के कारण हाईवे की ऊंचाई अधिक होने के कारण उसकी दुकान काफी नीचे हो गई थी। उसके द्वारा दुकानों का लिंटर उभरवाने के लिए रामपुर निवासी ठेकेदार छुट्टन को ठेका दिया था। करीब पांच दिन पहले ठेकेदार ने अपने पार्टनर विक्की के साथ रामपुर, बरेली और मुरादाबाद के मजदूरों के साथ काम शुरू कराया था। रविवार को ठेकेदार अपने घर चला गया था। मजदूरों के साथ विक्की लिंटर उभरवाने का काम करा रहा था कि शाम करीब पांच बजे कार्य के दौरान अचानक ही लिंटर गिर गया। इसमें वहां काम कर रहे 19 मजदूर मलबे में दब गये, चीख-पुकार मची तो लोगों ने दौड़ लगा ली और बचाव में जुट गये। सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लेकर बचाव कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिये। एसएसपी अभिषेक सिंह, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी के साथ ही एडीजी मेरठ जोन डीके ठाकुर, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान, भाकियू नेता राकेश टिकैत भी मौके पर पहुंच गये।

इसे भी पढ़ें:  पशुओं की बीमारी से बेखर विभाग जागा, घेराव के ऐलान पर गांव में दौड़े अफसर

गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची। पांच जनरेटर और 12 हाइड्रा एवं जेसीबी मशीनों के साथ बचाव कार्य तेजी से किया गया। 18 मजदूरों को मलबे से निकाला गया, इनमें से दो की मौत हो चुकी थी। मजदूरों की तलाश का काम लगातार जारी था, इसी बीच आधी रात के बाद एनडीआरएफ की टीम में लगे कर्मचारियों को मलबे से कुछ आवाज सुनाई दी। मशीनों का शोर थामकर इस आवाज का सुना गया तो मलबे से मजदूर चिल्ला रहा था, मैं जिन्दा हूं, मुझे बचा लो। इसके बाद टीम ने जवाब देते हुए मजदूर का हौसला बनाया और रात करीब ढाई बजे मलबे में दबे अंतिम मजदूर को भी बचा लिया गया। उसको मलबे से निकालकर गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया गया। वहां से उसको मेरठ रैफर कर दिया गया। यह मजदूर जनपद रामपुर के थाना सैफनी क्षेत्र के गांव रायपुर कम्हेडा निवासी बिंकेश है। बिंकेश को करीब दस घंटे के बाद मलबे से बाहर निकाला गया। बिंकेश की हालत खराब थी, लेकिन जब वो सुरक्षित हाथों तक पहुंचा तो उसके चेहरे पर एक विजयी मुस्कान भी तैर रही थी। बिंकेश तक पहुंचने के लिए एनडीआरएफ कर्मियों को लिंटर का बड़ा हिस्सा काटकर जगह बनानी पड़ी।

इसे भी पढ़ें:  पालिका में अभी सुलग रही वर्क ऑर्डर प्रकरण की चिंगारी

वहीं एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र जानसठ में 02 मंजिला मकान गिरकर उसके नीचे दबे मजदूरों का रेस्क्यू आॅपरेशन मंगलवार सुबह समाप्त हो गया। इस दौरान सभी 19 मजदूरों को मलबे से बाहर निकालने में सफलता मिली। करीब 16 घंटे आॅपरेशन चलाया गया। स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन, डाॅग स्क्वाड, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ टीमों द्वारा तत्काल रेस्क्यू आॅपरेशन शुरु किया गया तथा मकान के मलबे में दबे 18 मजदूरों को बाहर निकाल कर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान 02 घायलों की मृत्यु हो गयी है। एसएसपी ने बताया कि देर रात टीमों द्वारा अथक प्रयास करते हुए मलबे में दबे 01 अन्य मजदूर को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। सुबह टीमों द्वारा बिल्डिंग के मलबे का बारीकी से निरीक्षण किया गया है, जिसमें अब किसी भी मजदूर के दबे होने की संभावना नहीं है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बार-बार बिजली कटौती पर सख्ती, अब दिन में केवल दो बार ही होगा शटडाउनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पालिका में अभी सुलग रही वर्क ऑर्डर प्रकरण की चिंगारी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बार-बार बिजली कटौती पर सख्ती, अब दिन में केवल दो बार ही होगा शटडाउनजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »