पश्चिम यूपी में हाईकोर्ट बेंचः मुजफ्फरनगर में जोर-जबरदस्ती का बाजार बंद!

बेंच की मांग को लेकर शहर की सड़कों पर उतरे उत्साही अधिवक्ताओं ने कराया खुला बाजार बंद, दिखा मिला-जुला असर

मुजफ्फरनगर। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की वर्षों पुरानी मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन एक बार फिर सड़कों पर गहरा होता नजर आया। हाईकोर्ट बेंच के लिए आंदोलनरत केन्द्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को इसे जनांदोलन का रूप देने के उद्देश्य से पश्चिम यूपी के सभी जिलों में बाजार बंद का आह्वान किया गया। जहां अनेक जिलों में बंद का व्यापक असर दिखाई दिया, वहीं मुजफ्फरनगर में यह आंदोलन पूरी तरह प्रभावी साबित नहीं हो सका। कचहरी में वकीलों के चैंबर पूरी तरह से बंद रहे, लेकिन शहर के बजारों में जोर जबरदस्ती का बंद नजर आया। शीतलहार के बावजूद अधिवक्ता पूरे उत्साह और जोश के साथ सड़कों पर उतरे और उनको बाजार बंदी के लिए व्यापारियों का मान मनौवल कराना पड़ा तो जबरन शटर भी गिराये गये।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-45 करोड़ के विकास कार्य कराने को पालिका ने बनाया प्लान

पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर संघर्षरत केन्द्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को जिला बार संघ और सिविल बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने बाजार बंद कराकर आंदोलन को तेज करने का प्रयास किया। भीषण शीतलहर के बीच अधिवक्ता कहचरी में अपने सभी चैंबरों को बंद करते हुए प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरे और हाईकोर्ट बेंच को पश्चिम यूपी में स्थापित किए जाने की मांग को जनहित का मुद्दा बताते हुए बाजारों में घूम-घूमकर आम आदमी का समर्थन जुटाने का प्रयास किया।

पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जहां बाजार बंद रहने की खबरें आती रहीं, वहीं मुजफ्फरनगर में शहर के बाजारों में सामान्य चहल-पहल देखने को मिली। बाजार खुले रहने पर अधिवक्ताओं ने आंदोलन को असरदार बनाने के लिए स्वयं बाजारों में उतरकर दुकानदारों से बंदी की अपील की। जिला बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की टोलियां शहर के विभिन्न बाजारों में घूमती रहीं।

इसे भी पढ़ें:  महाशिवरात्रिः आत्मजागृति का दिव्य संदेश देने वाला दिनः जयंती दीदी

अधिवक्ताओं ने मीनाक्षी चौक, शिव चौक, प्रकाश चौक, सिटी सेंटर, दाल मंडी, पान मंडी, सर्राफा बाजार, लोहिया बाजार, भगत सिंह रोड, एसडी मार्केट, मोलाहेड़ी मार्केट, शिव मार्केट और तहसील मार्केट में पहुंचकर दुकानों को बंद कराने का प्रयास किया। कई स्थानों पर अधिवक्ताओं ने हाथ जोड़कर दुकानदारों से सहयोग की अपील की, जबकि कुछ जगहों पर विरोध के बावजूद शटर जबरन बंद कराए गए और ठेले-खोमचे हटवाए गए। इससे शहर में यह बाजार बंद कहीं-कहीं जबरदस्ती के बंद का रूप लेता दिखाई दिया। पान मंडी सहित कुछ बाजारों में दुकानदारों ने बंदी से साफ इनकार कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि कई व्यापारी अधिवक्ताओं की भीड़ को देखकर कुछ देर के लिए दुकानें बंद करने को तैयार हुए, लेकिन कुछ समय बाद बाजारों में फिर से रौनक लौट आई। व्यापारियों का कहना था कि मंगलवार की साप्ताहिक बंदी के बाद बुधवार को बाजार खुलता है, ऐसे में दो दिन लगातार बंद रखना उनके लिए नुकसानदायक है।

इसे भी पढ़ें:  प्रदेश में अब नहीं चलती रिश्वत: सीएम योगी

इस आंदोलन के दौरान हिंदूवादी संगठनों, व्यापारी संगठनों एवं अन्य सामाजिक संगठनों का समर्थन भी जमीन पर नजर नहीं आया। जो व्यापारी नेता पूर्व में बार संघ कार्यालय पहुंचकर समर्थन जताते दिखे थे, वे बाजार बंद कराने के दौरान सड़कों पर दिखाई नहीं दिए। अधिवक्ताओं ने शिव चौक पर सड़कों पर बैठकर प्रदर्शन किया और जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट बेंच की स्थापना केवल अधिवक्ताओं का नहीं, बल्कि आम जनता का मुद्दा है, जिससे पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों को सस्ती और सुलभ न्याय व्यवस्था मिल सके। कुल मिलाकर मुजफ्फरनगर में अधिवक्ताओं का बाजार बंद आंशिक और मिला-जुला असर छोड़ता नजर आया, लेकिन आंदोलन को जनांदोलन बनाने के लिए वकीलों का उत्साह और संघर्ष साफ दिखाई दिया।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-45 करोड़ के विकास कार्य कराने को पालिका ने बनाया प्लानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  प्रदेश में अब नहीं चलती रिश्वत: सीएम योगी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाईजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »