एमजी पब्लिक स्कूल में भावभीनी विदाई समारोह और श्रमिकों का अभिनंदन

शिक्षिकाओं निर्मला वर्मा और शम्मी बाला के साथ ही सहायक कर्मी मंगल सिंह भी रिटायर्ड

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल परिसर में शुक्रवार का दिन भावनाओं, सम्मान और कृतज्ञता के अनूठे संगम के रूप में यादगार बन गया, जहां एक ओर सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं एवं कर्मचारी को एक यादगार समारोह के बीच भावभीनी विदाई दी गई, वहीं विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर सहायक कर्मियों के योगदान को सराहते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। दोनों आयोजनों ने मिलकर विद्यालय में सेवा, समर्पण और श्रम के प्रति सम्मान की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि एमजी पब्लिक स्कूल परिसर में शुक्रवार को एक भावनात्मक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विदाई समारोह और विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह को समन्वित रूप से मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अतिथियों, सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं एवं उनके परिजनों का विद्यालय परिसर में स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुतकी का स्वागत, मौलाना अरशद मदनी से हुई खास मुलाकात

विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिकाओं श्रीमती निर्मला वर्मा (पीजीटी इकोनॉमिक्स) एवं श्रीमती शम्मी बाला (पीआरटी हिन्दी) के साथ ही सहायक कर्मचारी मंगल सिंह के सेवानिवृत्ति अवसर पर एक भावपूर्ण विदाई समारोह के अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके वर्षों के समर्पण, निष्ठा और अमूल्य योगदान के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। समारोह का शुभारंभ संगीतमयी प्रस्तुति के साथ हुआ। शिक्षक विपुल छाबरा, राजीव त्रिखा एवं अनीता बालियान द्वारा विदाई की इस बेला पर कई सुन्दर गीत प्रस्तुत किये।

शिक्षिका रितु शर्मा ने अपने भावपूर्ण शब्दों और स्मृतियों के माध्यम से उनके कार्यकाल को यादगार बताया। सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं श्रीमती निर्मला वर्मा और श्रीमती शम्मी बाला ने भी विद्यालय में अपने सफर की स्मृतियों को सभी के सामने रखा। उनके सम्मान में एक विदाई वीडियो का प्रसारण भी किया गया। चेयरमैन सतीश चन्द गोयल द्वारा सम्मान स्वरूप उन्हें उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें कृतज्ञ रहना चाहिए, यही अनुशासन जीवन में हमें एक सफल व्यक्ति बनाता है। उन्होंने सभी को मानव की सेवा और कल्याण में सहभागी बनने की प्रेरणा भी दी।

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि आज सेवानिवृत्ति का भावुक पल है, लेकिन यह पल बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आया है, ये इस विदाई को खास बनाता है। आज जीवन एक अध्याय से दूसरे अध्याय के दायित्व की ओर करवट ले रहा है। ये नई शुरूआत है। भगवान बुद्ध का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें जीवन में आत्म चिंतन को अपनाना चाहिए और हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सेवानिवृत्ति पर सभी को सफल कार्यकाल और सुखद जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।

इसे भी पढ़ें:  20 फरवरी को होगा श्री श्याम का फाल्गुन महोत्सवः कमल

इसके साथ ही विद्यालय परिसर में विश्व श्रमिक दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों से बनाए बैज एवं पुष्प भेंट कर सहायक कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से चेयरमैन सतीश चन्द गोयल द्वारा सभी सहायक कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने कहा कि सहायक कर्मचारी किसी भी संस्था की रीढ़ होते हैं, जिनकी निष्ठा, परिश्रम और प्रतिबद्धता से ही संस्थान की दैनिक गतिविधियाँ सुचारू रूप से संचालित होती हैं। विदाई समारोह का संचालन शिक्षिका श्रीमती दीपाली गोयल द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सदर तहसील में भाकियू तोमर की हुंकार भ्रष्टाचार और अवैध कब्जे के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सदर तहसील में भाकियू तोमर की हुंकार भ्रष्टाचार और अवैध कब्जे के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन की

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »