20 फरवरी को होगा श्री श्याम का फाल्गुन महोत्सवः कमल

मुजफ्फरनगर। 20 फरवरी को श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसमें श्री श्याम की भक्ति में उनकी महिमा का गुणगान करने के लिए अनेक कलाकार आ रहे हैं, जो बाबा के भक्तों को उनकी भक्ति में झूमने का अवसर प्रदान करेंगे।

रविवार को नई मंडी में प्रेस वार्ता के दौरान लखदातार दिवाने समिति के अध्यक्ष कमल सिंघल द्वारा मीडिया कर्मिंयों को जानकारी देते हुए बताया गया कि 20 फरवरी 2025 दिन बृहस्पतिवार को होने वाले भव्य श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। कमल सिंघल ने बताया कि बाबा का गुणगान सुश्री उमा लहरी जयपुर एवं श्री बटु भैया नजफगढ़ द्वारा किया जायेगा। सुरेशचन्द गुप्ता पहाडगंज का विशेष सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। समिति के सचिव सौरभ बंसल ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन श्री रामलीला भवन नई मंडी निकट कोतवाली मुजफ्फरनगर में होगा। यह कार्यक्रम श्याम प्रोड्क्शन एवं उमा लहरी के फेसबुक और यूटयूब पेज पर लाईव रहेगा। समिति के कोषाध्यक्ष आशीष जैन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वयं श्याम प्रभु खाटू वाले रहंेगे। इस कार्यक्रम का आयोजन साय 7.00 बजे से प्रभु इच्छा तक किया जायेगा। आयोजन के मुख्य आकर्षण भव्य दरबार आलौकिक श्रृंगार 56 भोग श्याम रसोई, पुष्प वर्षा आदि रहंेगें।

इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR BY ELECTION-आसपा के चुनाव प्रभारी पर हमला, चार हमलावरों पर मुकदमा

लखदातार दिवाने समिति के माध्यम से सभी धर्म प्रेमियों से समय से पहुंचकर भगवान श्री खाटूश्याम जी का आशीर्वाद प्राप्त कर धर्म लाभ उठाने का आग्रह किया गया है। इस दौरानं समिति के सदस्य व पदाधिकारी कमल सिंघल, सौरभ बसल आशीष जैन, विपिन गुप्ता, अनुज सिंघल, राजीव जन, लखन सिंघल, नितिन सिंघल, पुनीत चिरा अवगुप्ता, गौरव गौतम, ईशान गर्ग, शिवम शर्मा, अभय सिंघल, अर्चित सिंघल, आशु सिंघल, विनमन अमन गुप्ता, गौरव जैन निकुज गोयल, लविश सिंघल, यशु गोयल, शोभित जैन, शुभम बसल, राहुल गर्ग, श्याम गुप्ता आदि काफी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बालाजी धाम में कथा के दौरान महिला श्रद्धालु से सोने की चैन लूटी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बालाजी धाम में कथा के दौरान महिला श्रद्धालु से सोने की चैन लूटीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में कल मुख्यमंत्री की जनसभा, हाईवे पर रूट डायवर्जन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पालिका में अब नियमित-संविदा सफाई कर्मियों की होगी शिनाख्तजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »