अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब: 5% और 18%, पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली। जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में बड़ा बदलाव किया गया है। अब पहले की तरह चार टैक्स स्लैब नहीं होंगे, बल्कि केवल दो दरें – 5% और 18% लागू होंगी। इस फैसले से साबुन, शैंपू, एसी और कार जैसी कई रोज़मर्रा से जुड़ी चीज़ें सस्ती हो जाएंगी। इसकी घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 सितंबर को की।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को 22 सितंबर से लागू होने वाले जीएसटी दरों में व्यापक बदलाव का ऐलान किया है। नए ढांचे के तहत कई ज़रूरी सामान अब टैक्स-फ्री या कम दरों पर मिलेंगे, जबकि कुछ वस्तुओं को 40% वाले ‘ टैक्स’ स्लैब में डाल दिया गया है। आम आदमी और मध्यम वर्ग के लिए यह राहत की खबर है क्योंकि रोजमर्रा की कई चीज़ें अब सस्ती होंगी।

इसे भी पढ़ें:  सिडनी में टीम इंडिया की धमाकेदार जीत, रोहित-कोहली की नाबाद साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया

???? खाने-पीने की चीजें

  • ज़रूरी खाद्य पदार्थ पूरी तरह टैक्स-फ्री रहेंगे।

  • मक्खन, घी, सूखे मेवे, कंडेंस्ड मिल्क, सॉसेज, मीट प्रोडक्ट्स, जेली, जैम, पैकेज्ड नारियल पानी, नमकीन, बिस्किट, पेस्ट्री, आइसक्रीम, जूस, सीरियल्स और कॉर्नफ्लेक्स पर टैक्स 18% से घटाकर 5% किया गया है।

  • चपाती और परांठा अब पूरी तरह शून्य कर (0%) के दायरे में होंगे।

???? घरेलू और पर्सनल केयर सामान

  • टूथपाउडर, फीडिंग बॉटल, रसोई के बर्तन, साइकिल, कंघी, बांस का फर्नीचर, छाते आदि पर टैक्स 12% से घटाकर 5% किया गया।

  • शैम्पू, टैल्कम पाउडर, साबुन, टूथपेस्ट, हेयर ऑयल और फेस पाउडर पर टैक्स 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस नेता लखपत सिंह कटारिया को उतारा मौत के घाट

????️ बीमा और सेवाएं

  • व्यक्तिगत जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियां अब पूरी तरह टैक्स-फ्री होंगी ताकि अधिक लोग बीमा से जुड़ सकें।

????️ सीमेंट और वाहन

  • सीमेंट पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% किया गया है।

  • छोटे वाहन (पेट्रोल, सीएनजी, एलपीजी इंजन 1,200cc तक व 4,000mm लंबाई तक और डीजल वाहन 1,500cc तक) अब 18% स्लैब में आएंगे।

  • बड़े वाहन (1,200cc से ऊपर पेट्रोल और 1,500cc से ऊपर डीजल) पर 40% टैक्स लगेगा।

  • एयर-कंडीशनर, डिशवॉशर, टीवी और 350cc तक की बाइक पर टैक्स 28% से घटाकर 18% किया गया।

  • 350cc से ऊपर की मोटरसाइकिल, लग्ज़री कारें, यॉट्स, पर्सनल एयरक्राफ्ट और रेसिंग कारें 40% टैक्स श्रेणी में आ गई हैं।

  • इलेक्ट्रिक वाहन पर जीएसटी 5% ही रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय रेलवे किराया बढ़ोतरी: 26 दिसंबर 2025 से किन ट्रेनों में कितना बढ़ा किराया, जानिए पूरी सूची

तंबाकू और लग्ज़री आइटम

  • प्रीमियम गाड़ियां, तंबाकू और सिगरेट जैसे उत्पादों पर 40% टैक्स स्लैब लागू होगा।

लागू होने की तारीख

नई दरें 22 सितंबर से (नवरात्रि के पहले दिन से) प्रभावी होंगी। हालांकि, गुटखा और तंबाकू उत्पादों पर मौजूदा दरें फिलहाल जारी रहेंगी।

 

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  अवनीश अवस्थी सेवा विस्तार, यूपी विकास को नई रफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सिडनी में टीम इंडिया की धमाकेदार जीत, रोहित-कोहली की नाबाद साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भूमि अधिग्रहण का मुआवजा अनुकंपा नहीं, किसानों का अधिकार है: हाईकोर्ट जारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »