77वें गणतंत्र दिवस पर देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक पर भव्य ध्वजारोहण

सभी ने संविधान की गरिमा बनाए रखने, राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया, सामाजिक सेवा और मानवता का संदेश दिया गया

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरानगर जनपद में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति, सामाजिक एकता और सेवा भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला। देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक पर आयोजित भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी रही। राष्ट्र पर्व को गरिमामय ढंग से मनाते हुए राष्ट्रगान, देशभक्ति गीतों और गरीबों की सेवा के माध्यम से संविधान और लोकतंत्र के प्रति सम्मान प्रकट किया गया।
बीते सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक पर ध्वजारोहण समारोह बड़े हर्षाेल्लास और धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन देवी अहिल्याबाई होल्कर ध्वजारोहण समिति द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. देशबंधु तोमर उपस्थित रहे। डॉ. तोमर ने अपने करकमलों से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के संयोजक महिपाल सिंह धनगर द्वारा मुख्य अतिथि को धनगर समाज की ओर से पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं देवेंद्र पाल और संजू धनगर द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों को पटका एवं बैज पहनाकर स्वागत किया गया।
समारोह में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तुति ने वातावरण को देशप्रेम से सराबोर कर दिया। मुख्य अतिथि डॉ. देशबंधु तोमर द्वारा समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे सामाजिक सेवा और मानवता का संदेश दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार ट्रक ने मचाया मौत का तांडव, एक की मौत, भाकियू नेता घायल

कार्यक्रम का कुशल संचालन राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ अरविंद धनगर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संविधान की गरिमा बनाए रखने, राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अनेक राजनीतिक, सामाजिक और क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सभासद कुसुमलता पाल, पूनम पाल, देवेंद्र धनगर, बबलू धनगर, रतन धनगर, संजय धनगर (प्रदेश अध्यक्ष, ऑल इंडिया धनगर समाज), राजेंद्र धनगर, नंदकिशोर धनगर (मंडल अध्यक्ष भाजपा), दर्शन सिंह धनगर (राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी पार्टी), वरिष्ठ सपा नेता सतीश धनगर, उमेश धनगर, रोहित, विनोद फौजी, दिनेश धनगर (युवा भाजपा महामंत्री), प्रवीण वर्मा, शिवकुमार धनगर (राष्ट्रीय प्रवक्ता, अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ), राजीव धनगर (प्रधान, खानूपुर), प्रवीण धनगर, सुरेंद्र, सुमंत पाल धनगर, रामनिवास पाल (वरिष्ठ नेता, रालोद), कुलबीर पाल (वरिष्ठ नेता, बसपा), मोनू लोकदल, शिवकुमार, बिजेंद्र सैनी, सतीश शर्मा, दुर्गेश पाल, उमेश, विजय पाल, जयपाल धनगर, मास्टर ब्रह्म सिंह धनगर, मास्टर पलटू सिंह धनगर, दीपक धनगर, जितेंद्र, योगेश, अनुराग, शोभित, अनुज धनगर, रामकिशन धनगर, अमित पाल सभासद सहित सैकड़ों क्षेत्रीय सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  हाथों में तिरंगा लिए सड़कों पर उतरे एसएसपी, उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  स्वर्गीय नरेंद्र सैनी की सातवीं पुण्यतिथि पर कंबल वितरणराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार ट्रक ने मचाया मौत का तांडव, एक की मौत, भाकियू नेता घायल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  स्वर्गीय नरेंद्र सैनी की सातवीं पुण्यतिथि पर कंबल वितरणजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »