हाथों में तिरंगा लिए सड़कों पर उतरे एसएसपी, उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर की सड़कों पर गुरूवार शाम एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एसएसपी संजय वर्मा खुद हाथों में तिरंगा थामे पुलिस बल के साथ शहर की सड़कों और मौहल्ले की गलियों में उतरे। जोश, जुनून और देशभक्ति से सराबोर यह तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन से निकलकर पूरे शहर को देशप्रेम के रंग में रंग गई। मीनाक्षी चौक पर लोगों में राष्टÑवाद की भावना जगाने के लिए खुद एसएसपी ने अपने हाथों में तिरंगा लहराया और देशभक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाये। 

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनपद में पुलिस विभाग की ओर से एक अनोखी पहल देखने को मिली। पहली बार विभाग के कप्तान तिरंगा लेकर पूरी फोर्स के साथ लोगों के बीच पहुुंचे नजर आये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा स्वयं हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे और शहरवासियों में राष्ट्रप्रेम का संदेश फैलाया। उनके साथ सभी अधीनस्थ अधिकारी, सीओ, थानाध्यक्ष और सैकड़ों पुलिसकर्मी भी राष्ट्रवाद के जोश से सराबोर नजर आए। पुलिस लाइन से शुरू हुई यह भव्य तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई मीनाक्षी चौक पहुंची, जहां एसएसपी ने पुलिस बल के साथ लंबे समय तक तिरंगा लहराया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारे गूंजते रहे। यात्रा का शहरवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया। खालापार सहित कई प्रमुख स्थानों पर फूल वर्षा और तालियों की गड़गड़ाहट से पुलिस बल का हौसला बढ़ाया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पालिका के वीर अब्दुल हमीद चौक की राह में एमडीए का अडंगा

एसएसपी संजय वर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में देशभक्ति का भाव और अधिक प्रबल करना है। उन्होंने सभी से अपील की कि 15 अगस्त को अपने घर, प्रतिष्ठान और वाहनों पर तिरंगा अवश्य फहराएं। यात्रा में शामिल लोग एसएसपी की इस पहल से प्रभावित दिखे और इसे प्रेरणादायी बताया। पूरे शहर में इस तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के उल्लास और जोश को नई ऊंचाई दे दी। इस दौरान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी देहात आदित्य बंसल, एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ, एसपी ट्रेफिक अतुल कुमार चौबे, सीओ सिटी आईपीएस सिद्धार्थ के. मिश्रा, सीओ मंडी राजू कुमार साव, सीओ रूपाली राव सहित सभी सीओ और थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस कर्मी भी इस तिरंगा यात्रा का हिस्सा बने।

इसे भी पढ़ें:  श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में 40 पुरायण पाठ का आयोजन, 14 जून को निकलेगी शोभायात्रा

एसएसपी लगाते रहे नारे, जमकर नाचे थानेदार

शहर में स्वतंत्रता दिवस के लिए जनता में जोश और देशप्रेम की भावना को जगाने के लिए एसएसपी संजय वर्मा तिरंगा यात्रा में सड़कों पर उतरे। इस दौरान डीजे पर देशभक्ति गीतों ने पूरा समां बांधे रखा। मीनाक्षी चौक पर पहुंची यह यात्रा कुछ देर के लिए ठहरी तो यहां पर एसएसपी तिरंगा लहराते हुए खूब नारे लगाते दिखे तो वहीं खालापार थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान के साथ कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी देशभक्ति के जज्बे की भावना को रोक नहीं पाये और तिरंगा लेकर उन्होंने जमकर नृत्य किया।

इसे भी पढ़ें:  श्री आदर्श रामलीला पटेलनगर में भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में 40 पुरायण पाठ का आयोजन, 14 जून को निकलेगी शोभायात्राराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  श्री कल्पद्रुम महा मण्डल विधान में शामिल हुई नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-चोरी करने निकले दो शातिरों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोलीजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »