अमेरिकी डील के खिलाफ भाकियू की पंचायत, जुटेंगे चार जिलों के किसान

एमएसपी गारंटी कानून, गन्ना भुगतान और बिजली दरों पर किसानों की आवाज उठाने को शामिल होंगे राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। 22 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन के द्वारा किसान-मजदूर महापंचायत आयोजित की जा रही है। इस पंचायत में किसानों और मजदूरों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी। इस महापंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत की उपस्थिति रहेगी, जहां न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी, गन्ना भुगतान, बिजली दरों और भारत-अमेरिका कृषि समझौते के संभावित प्रभावों पर आवाज बुलंद की जाएगी।
भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि भारत अमेरिकी डील की सच्चाई किसानों तक पहुंचाने और किसानों से जुड़े मद्दों को उठाने के लिए यूनियन के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा बागपत-मुजफ्फरनगर के सीमावर्ती गांव सरोरा-नगवा कुटी में 22 फरवरी को एक बड़ी महापंचायत बुलाई गई है। इसमें चार जिलों मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत और मेरठ के किसान हिस्से लेंगे। यह आंदोलन किसान और मजदूर के अधिकारों तथा अस्तित्व की रक्षा की लड़ाई है। लंबे समय से लंबित गन्ना भुगतान, बढ़ती बिजली दरें और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी। जब तक एमएसपी को कानून का दर्जा नहीं मिलेगा, तब तक किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित नहीं हो सकेगा।
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अपने हालिया बयान में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह कोई डील नहीं, बल्कि डिक्लरेशन है। उनके अनुसार यह घोषणा केंद्र सरकार द्वारा एकतरफा रूप से की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के समझौते देश के कृषि क्षेत्र पर दीर्घकालिक प्रभाव डाल सकते हैं और इस पर व्यापक राष्ट्रीय बहस की आवश्यकता है। टिकैत ने कहा कि अमेरिका के साथ हुई इस घोषणा का विरोध जारी रहेगा और इस विषय पर पंचायतें व बैठकें निरंतर आयोजित की जाएंगी। उन्होंने इसे वर्तमान समय का सबसे बड़ा प्रश्न बताते हुए किसानों से सजग रहने की अपील की।
उन्होंने समाज से आह्वान किया कि सरकार से मिलने वाले लाभ को लेने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए, लेकिन संघर्ष के समय एकजुट रहना अनिवार्य है। उनका कहना था कि यदि समाज संगठित रहेगा तो ही अपने अधिकारों की रक्षा कर सकेगा। सरकार पर समाज को विभाजित करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार का इलाज ये ही समाज करेगा। बागपत बॉर्डर पर प्रस्तावित इस महापंचायत को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। आसपास के जिलों से किसानों और मजदूर संगठनों के बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना है। इसके लिए गांव गांव मीटिंग का दौर चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  नवीन मंडी स्थल पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया बाबा श्याम जन्मोत्सव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कूड़े के ढेर पर जली अवस्था में मिला गौवंश, हिंदूवादी संगठनों ने किया हंगामाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कातिल बुआः चार साल की मासूम भतीजी का कत्ल कर किया भाभी पर हमला

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कम्पनी बाग से पेड़ काटने के मामले में कार्यवाही की मांगजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »