नवीन मंडी स्थल पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया बाबा श्याम जन्मोत्सव

मंत्री कपिल देव अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया पूजन, भक्तों संग काटा केक

मुजफ्फरनगर। शनिवार को न्यू मंडी स्थित नवीन मंडी स्थल पर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भगवान श्री खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। चारों ओर भक्ति संगीत, पुष्प सजावट और रोशनी से सजा वातावरण श्रद्धालुओं के उत्साह को और भी बढ़ा रहा था। बाबा श्याम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान श्याम के चरणों में पुष्प अर्पित किए और विधिवत पूजन किया। व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने मिल्क केक काटकर बाबा श्याम का अवतरण दिवस मनाया और नगरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

इसे भी पढ़ें:  30 जून के बाद एनसीआर में नहीं चलेंगे ईंट भट्ठे, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

शनिवार को न्यू मंडी स्थित नवीन मंडी स्थल पर भगवान श्री खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे आयोजन स्थल को फूलों से सजाया गया था। भक्तों ने भजन पर झूमते हुए बाबा श्याम के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप उपस्थित रहीं। व्यापारियों, आढ़तियों और श्रद्धालुओं ने दोनों अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। अतिथियों ने सामूहिक रूप से मिल्क केक काटकर बाबा श्याम के अवतरण दिवस का उत्सव मनाया।
इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बाबा श्याम की भक्ति लोगों को प्रेम, सेवा और एकता का संदेश देती है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मकता और आपसी भाईचारा बढ़ाने का कार्य करते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि खाटू श्याम जी की कृपा से मुजफ्फरनगर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहे। बाबा श्याम की भक्ति हमें निस्वार्थ सेवा और परोपकार का मार्ग दिखाती है। पूजन के पश्चात सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक कंसल, गुड़ मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल, विवेक गर्ग, सभासद शोभित गुप्ता समेत अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरा आयोजन भक्तिभाव और उल्लास से सराबोर रहा, जहां जय श्री श्याम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच करने पहुंचे सीडीओ, मांगी रिपोर्ट

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जैन एकता क्रांतिकारी मंच युवा मोर्चा ने उठाई खतौली से हस्तिनापुर के लिए बस सेवा की मांगराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर सर्राफा बाजार बंद, गैंगस्टर कार्रवाई पर बवालजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »