बेहतर इलाज का भरोसा देकर दंपति ने की लाखों की ठगी

गंभीर बीमारी का फायदा उठाकर रिश्तेदारों पर 11 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, चेक बाउंस और धमकी देने की भी शिकायत

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में इलाज कराये जाने के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति के बेहतर उपचार के लिए अपने ही रिश्तेदारों पर भरोसा कर बड़ी रकम अदा कर दी और इसके बाद अस्पताल में रकम नहीं देने का आरोप रिश्तेदारों पर लगाया है, जिसके बाद न तो इलाज में वादा निभाया गया और न ही रुपये लौटाए गए। मामले में पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, तो अब आरोपियों पर मुकदमा कायम हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  कोहरे के कारण दो हादसेः महावीर चौक पर कार की टक्कर, लालूखेड़ी में नहर में पलटी कार

मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला अंकित विहार क्षेत्र निवासी अश्रुता चौधरी ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-1 में प्रार्थना पत्र दाखिल कर अपने रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थना पत्र के अनुसार, उनके पति हर्ष राठी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बताया गया कि 7 दिसंबर 2024 को गुरुग्राम निवासी लीना और उनके पति अनंत कुमार ने फोन कर इलाज में मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने मेदांता अस्पताल में अपनी पहचान होने का दावा करते हुए मरीज के इलाज का जिम्मा लेने की बात कही।

पीड़िता के अनुसार, 8 दिसंबर 2024 को वह अपने पति को लेकर गुरुग्राम पहुंचीं, जहां आरोपियों ने इलाज और ऑपरेशन के नाम पर पहले 5 लाख रुपये नकद लिए। इसके बाद 7 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर कराए गए। आरोप है कि ऑपरेशन के लिए समय पर अस्पताल में रकम जमा नहीं कराई गई, जिससे सर्जरी टल गई और बाद में अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ा। आरोप है कि इलाज में देरी के कारण लगभग 3 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च हुए। बाद में आरोपियों ने केवल 1 लाख रुपये लौटाए और बाकी रकम के लिए बहाने बनाते रहे। पीड़िता का कहना है कि फरवरी 2025 में आरोपी उनके घर आए और जल्द रकम लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन मार्च में दिया गया 6 लाख रुपये का चेक बैंक में बाउंस हो गया।

इसे भी पढ़ें:  एटूजेड रोड का चौड़ीकरण करने को अतिक्रमण हटवायेगा एमडीएम

प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि पैसे मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का दावा है कि आरोपी अस्पताल के आसपास भोले-भाले लोगों को इसी तरह जाल में फंसाकर ठगी करते हैं। गंभीर आरोप यह भी है कि आर्थिक तंगी के चलते इलाज प्रभावित हुआ और 3 सितंबर 2025 को हर्ष राठी की मृत्यु हो गई। इस मामले में आरोपी लीना और अनंत पर कुल 11 लाख रुपये हड़पने के आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता ने बताया कि इस संबंध में पहले पुलिस अधिकारियों को भी शिकायत दी गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। अब न्यायालय के आदेश पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  स्वदेशी को अपनाकर ही आत्मनिर्भर बनेगा भारतः डॉ. सोमेन्द्र तोमर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भूमि विकास बैंक के उत्पीड़न के चलते किसान की मौत, भाकियू ने लगाए आरोपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रामलला का जश्न मनाने को सड़कों पर उमड़ा सनातनी सैलाब

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  स्वदेशी को अपनाकर ही आत्मनिर्भर बनेगा भारतः डॉ. सोमेन्द्र तोमरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »