मुजफ्फरनगर-श्री हरिवृन्दावन सिटी में घर-घर कूड़ा संग्रहण सेवा होगी शुरू

नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सेवा प्रदाता कंपनी को तत्काल समाधान के दिए सख्त निर्देश, प्राइवेट रेहडा सफाई कर्मियों पर कार्रवाई के आदेश

मुजफ्फरनगर। शहर की आवासीय कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था को लेकर बढ़ती शिकायतों के बीच श्री हरिवृन्दावन सिटी और सुरेन्द्र नगर में अब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन सेवा शीघ्र प्रारम्भ की जाएगी। नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शिकायत का तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित सेवा प्रदाता कंपनी को तत्काल प्रभाव से सेवा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं तथा अभी तक सेवा शुरू नहीं किए जाने के लिए की गई लापरवाही पर नाराजगी भी जताई है।
रविवार प्रातः श्री हरिवृन्दावन सिटी सोसायटी के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने पटेलनगर पहुंचकर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप से उनके पटेलनगर स्थित आवास पर पहुंचकर भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने कॉलोनी में समुचित सफाई व्यवस्था न होने तथा घर-घर कूड़ा संग्रहण सेवा शुरू न होने की समस्या से अवगत कराया। क्षेत्रवासियों ने भाजपा नेता गौरव स्वरूप से भी मुलाकात कर सफाई प्रबंधन दुरुस्त कराने की मांग की। लोगों ने कहा कि नियमित कूड़ा उठान न होने से कई समस्या बनी हुई हैं। अभी तक वहां पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की सेवा शुरू नहीं हो पाई है।
लोगों की शिकायत पर शहर में सफाई कार्य देख रही सेवा प्रदाता कंपनी जेएस एनवायरो प्रा. लि. के परियोजना प्रबंधक नीतेश चौधरी को तत्काल बुलाकर पालिकाध्यक्ष ने श्री हरिवृन्दावन सिटी, सुरेन्द्र नगर तथा ऐसे सभी क्षेत्रों में, जहां अब तक सेवा प्रारम्भ नहीं हो सकी है, तत्काल कूड़ा संग्रहण और अन्य सफाई व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष ने कार्य में ढिलाई पर असंतोष व्यक्त किया और स्पष्ट कहा कि सम्पूर्ण पालिका क्षेत्र में हर घर से कूड़ा कलेक्शन की सेवा उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
परियोजना प्रबंधक नीतेश चौधरी ने बताया कि पूर्व में सेवा प्रारम्भ करने का प्रयास किया गया था, किन्तु दोनों कॉलोनियों में कुछ लोगों द्वारा विरोध किया गया। साथ ही प्राइवेट रेहडा सफाई कर्मी पहले से कूड़ा एकत्र कर रहे हैं, जिसके कारण सेवा संचालन में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। इस पर पालिकाध्यक्ष ने ऐसे प्राइवेट सफाई कर्मियों को हटवाने तथा अनावश्यक विरोध करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई (कानूनी कार्यवाही) करने के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष ने निर्देशित किया कि जिन वार्डों का क्षेत्रफल बड़ा है, वहां दो सुपरवाइजर तथा तीन कूड़ा वाहन लगाए जाएं। प्रत्येक वार्ड में कम से कम एक सुपरवाइजर की नियुक्ति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही डलावघरों से प्रतिदिन नियमानुसार कूड़े का निस्तारण कराने के आदेश भी दिए गए, ताकि शहर में स्वच्छता व्यवस्था सुचारु बनी रहे। इस दौरान श्री हरिवृन्दावन सिटी सोसायटी की अध्यक्ष सुनिता दहिया, देवेन्द्र दहिया, रश्मि मिश्रा, भीम सिंह, मनोज गुप्ता, दीपा गुप्ता, संगीता वत्स, शुभम गोयल, मनीष शर्मा, नरेश बंसल, योगेन्द्र चौधरी और बबीता चौधरी आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  टैक्स चोरी और तस्करी रोकने को जीएसटी-आबकारी विभाग ने मिलाया हाथ

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  घर में घुसकर की मारपीट, सुशील मूंछ के नाम पर धमकायाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  रामपुर डंपर हादसा: नैनीताल से लौट रहे परिवार पर कहर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सिंगल यूज प्लास्टिक का सबसे बड़ा विकल्प मोल्डेड फाइबर उत्पादः पंकज अग्रवालजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »