टैक्स चोरी और तस्करी रोकने को जीएसटी-आबकारी विभाग ने मिलाया हाथ

मुजफ्फरनगर। प्रदेश में टैक्स चोरी और अंतरराज्यीय शराब तस्करी को लेकर आबकारी व राज्य कर (जीएसटी) विभाग हरकत में आ गया है। दोनों विभागों के शीर्ष अधिकारियों ने समन्वित कार्यवाही करने के लिए आपस में हाथ मिलाया। इसी क्रम में दोनों विभागों की एक अहम संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आबकारी व राज्य कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में अंतरराज्यीय तस्करी की आशंका को देखते हुए मुजफ्फरनगर से सटे उत्तराखंड की सीमा सहित जनपद को शामली और सहारनपुर जनपदों जोड़ने वाले राजमार्गों पर संयुक्त सघन चेकिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों विभागों की यह समन्वय बैठक प्रमुख सचिव एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई थी। बैठक में राज्य कर विभाग की ओर से संयुक्त आयुक्त सिद्धेश चंद्र दीक्षित अपनी मोबाइल यूनिट और सभी सहायक आयुक्तों के साथ मौजूद रहे, जबकि आबकारी विभाग की ओर से जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह समेत सभी आबकारी निरीक्षक उपस्थित थे।
संयुक्त आयुक्त एसआईबी जीएसटी सिद्धेश चंद्र दीक्षित ने बताया कि बैठक में अधिकारियों ने यह निर्णय लिया कि जनपद के सीमावर्ती इलाकों, विशेषकर उत्तराखंड की सीमा और अन्य प्रमुख राजमार्गों पर दोनों विभागों द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इससे न सिर्फ अवैध शराब की तस्करी पर लगाम लगेगी, बल्कि जीएसटी चोरी करने वाले कारोबारियों पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा। बैठक के दौरान अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने के लिए मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान भी किया गया, ताकि कार्रवाई के दौरान सूचना आदान-प्रदान में कोई विलंब न हो।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से है, बल्कि राज्य के राजस्व की हानि को रोकने की दिशा में भी एक ठोस कदम है। जीएसटी और आबकारी से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही गई है। संयुक्त बैठक में लिए गए निर्णयों के आधार पर आने वाले दिनों में विशेष प्रवर्तन अभियान को और अधिक सक्रिय रूप से लागू किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही विभिन्न चेक पोस्टों पर संयुक्त टीमें तैनात की जाएंगी और हर संदिग्ध वाहन की गहन जांच की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  इकरा हसन ने संसद में समझाया वंदे मातरम का अर्थ, आप भी सुनिए....

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  घर में घुसकर पीटा, पुलिस ने पीड़ितों को हथकड़ी लगाकर हवालात में बैठायाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पत्नी पर जहर देकर हत्या का आरोप, युवक की मौत के बाद हंगामा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एमपीएल-2: रोमांचक मुकाबले में जीते क्रिस्टल बालाजी टाइटंसजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »