मुजफ्फरनगर शहर में जाम को लेकर डीएम सख्त, मेरठ की बसों पर प्रतिबंध

वहलना चौक से होगा बसों का संचालन, रात्रि में छूट, महावीर चौक पर बसों का ठहराव पूर्णतः बंद

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर में लंबे समय से जारी भीषण जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। आमजन की परेशानियों और संभ्रांत नागरिकों से प्राप्त सुझावों को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इन फैसलों से शहर की यातायात प्रणाली में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

शहर में यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा नागरिकों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में यातायात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर में आए दिन लगने वाले भीषण जाम की स्थिति पर बिंदुवार चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में प्रवेश करने वाली रोडवेज बसों के अनियंत्रित संचालन पर अंकुश लगाया जाएगा। निर्णयों के अनुसार बैठक में तय किया गया कि मेरठ के भैंसाली डिपो से मुजफ्फरनगर के लिए संचालित होने वाली रोडवेज बसें प्रातः 8 बजे से सायं 8 बजे तक बहलना चौक से संचालित होंगी। रात्रि 8 बजे से प्रातः 8 बजे तक ही बसों को शहर क्षेत्र में प्रवेश एवं संचालन की अनुमति होगी। यह व्यवस्था दिन के व्यस्त समय में शहर के मुख्य चौराहों पर यातायात दबाव कम करने के उद्देश्य से लागू की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा

बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रोडवेज बसें महावीर चौक एवं जीआईसी मैदान तक न तो कोई सवारी उतारेंगी और न ही बैठाएंगी। सभी बसों को जानसठ पुल के नीचे निर्धारित एवं उपयुक्त स्थान पर ही यात्रियों को उतारने और बैठाने के निर्देश दिए गए हैं, बशर्ते कि मार्ग अवरुद्ध न हो। बैठक में यह भी अपेक्षा व्यक्त की गई कि सभी बस चालक एवं संबंधित विभाग पूर्ण सहयोग प्रदान करें, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके। प्रशासन का संकल्प जन सामान्य की सुरक्षा है। इन निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन से शहरवासियों को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आवश्यकता पड़ने पर आगे भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़, क्षेत्राधिकारी यातायात रविंद्र प्रताप सिंह, नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह, सहायक रोडवेज प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा तथा यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस भर्ती पेपर में जातिगत टिप्पणी सनातनियों का अपमान: हरेन्द्र मलिक

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पुलिस भर्ती पेपर में जातिगत टिप्पणी सनातनियों का अपमान: हरेन्द्र मलिकराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मंदिर विवाद-शिवसेना के दोनों गुटों के नेता आमने-सामने आए

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी पर छापा, 12 सिलेंडर बरामदजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »