पुलिस भर्ती पेपर में जातिगत टिप्पणी सनातनियों का अपमान: हरेन्द्र मलिक

यूपी पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर विवाद, सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने सरकार से की माफी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर। यूपी पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के पहले दिन जातिगत आधार पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ प्रश्नपत्र में आए एक सवाल ने प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। अवसर के अनुसार बदल जाने वाले व्यक्ति सवाल के विकल्प में ‘पंडित’ शब्द शामिल होने पर ब्राह्मण समाज में नाराजगी सामने आई है। समाजवादी पार्टी ने इसे मुद्दा बनाते हुए सरकार से माफी मांगने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यूपी पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के पहले दिन शनिवार को संपन्न हुई प्रथम पाली की परीक्षा के प्रश्नपत्र में शामिल एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया। प्रश्न के विकल्प में ‘अवसरवादी पंडित’ शब्द आने पर ब्राह्मण समाज में आक्रोश देखने को मिला और इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुजफ्फरनगर से सांसद हरेंद्र मलिक ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए सरकार पर निशाना साधा।

इसे भी पढ़ें:  मोदी जी घुटने टेकते नहीं, घुटने टिकवाते हैं: नरेन्द्र कश्यप 

उन्होंने कहा कि यह गलती अज्ञानतावश हुई या जानबूझकर, दोनों ही स्थितियों में यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके अनुसार सरकार की मानसिकता ऐसी बन चुकी है कि कभी धर्म और कभी जाति के नाम पर समाज को बांटने की रणनीति बनाई जाती है, जिसका असर अधिकारियों की कार्यशैली में भी दिखाई दे रहा है और यह इसी प्रभाव का परिणाम है। हरेंद्र मलिक ने कहा कि भारतीय संविधान सभी को समान अधिकार देता है और किसी भी समाज या वर्ग को अपमानित करने की अनुमति नहीं देता। ‘पंडित’ शब्द केवल ब्राह्मण समाज की पहचान ही नहीं, बल्कि विद्वान और ज्ञानवान व्यक्ति का भी प्रतीक माना जाता है। ऐसे शब्द को ‘अवसरवादी’ जैसे आपत्तिजनक अवसरवादी व्यक्ति की पहचान के सवाल की श्रेणी में रखना सनातन परंपरा, समस्त सनातनियों और शिक्षाविदों का अपमान है।

उन्होंने कहा कि मानव जीवन के जन्म से लेकर मृत्यु तक विभिन्न संस्कारों में पंडित की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में परीक्षा के प्रश्नपत्र में इस विद्वान के विपरीत इस तरह के शब्द का प्रयोग करना निंदनीय है और इससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। सपा सांसद ने सरकार से मांग की कि यदि यह गलती अधिकारियों की है तो जिम्मेदार अधिकारी को चिन्हित कर उसके खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई की जाए। यदि इसमें सरकार की भी कोई भूमिका रही है तो सरकार को सार्वजनिक रूप से समाज से माफी मांगनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  उपराष्ट्रपति बोले— गंगा स्नान ने बदल दी जीवन दिशा, मांस छोड़ शाकाहारी बना; काशी में बाबा विश्वनाथ का किया अभिषेक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस मामले में किए गए ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए हरेंद्र मलिक ने कहा कि उन्होंने अभी ट्वीट नहीं देखा है। ट्वीट केवल औपचारिकता है या वास्तविक प्रतिक्रिया, यह पढ़ने के बाद ही स्पष्ट होगा। उन्होंने कहा कि यह साधारण गलती नहीं है, बल्कि गंभीर प्रतिक्रिया के योग्य मामला है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कोई सामान्य स्कूल का प्रश्नपत्र नहीं था, बल्कि पुलिस भर्ती जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर था, जो सरकार के गृह विभाग के अंतर्गत तैयार होता है। सरकार इसमें सीधे तौर पर शामिल रहती है, ऐसे में इस प्रकार की गलती की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। सरकार को मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि समाज में सौहार्द बना रहे और सामाजिक सदभाव बनाये रखना सरकार का दायित्व होता है।

इसे भी पढ़ें:  BIG PLAN-द्वापर युग के सनातनी वैभाव का दर्शन कराएगा शुक्रतीर्थ

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  BIG PLAN-द्वापर युग के सनातनी वैभाव का दर्शन कराएगा शुक्रतीर्थराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  लावारिसों की वारिस शालू सैनी बनी गरीब परिवार का सहारा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मोदी जी घुटने टेकते नहीं, घुटने टिकवाते हैं: नरेन्द्र कश्यप जारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »