आरडीएफ पर तकरारः राकेश टिकैत ने फैक्ट्रियों में कूड़ा जलाने पर जताया कड़ा विरोध

मुजफ्फरनगर में प्रदूषण के खिलाफ हुई भाकियू की पंचायत, भोपा रोड पर घंटों चला आंदोलन, अधिकारियों से वार्ता के बावजूद आक्रोशित रहे किसान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद में लगातार बढ़ते प्रदूषण और फैक्ट्रियों में आरडीएफ के नाम पर कूड़ा जलाए जाने को लेकर किसानों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर नजर आया। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आयोजित पंचायत में किसानों ने प्रशासन और उद्योगों पर पर्यावरण से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
जनपद में बढ़ते प्रदूषण को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भोपा रोड पर पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत मुख्य रूप से पहुंचे। पंचायत के दौरान फैक्ट्रियों में आरडीएफ (रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल) के नाम पर जलाए जा रहे कूड़े-कचरे और उससे फैल रही गंदगी को लेकर किसानों ने तीव्र रोष व्यक्त किया।
पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसान खेत में मेहनत करता है और समाज को अन्न देता है, लेकिन आज वही किसान प्रदूषण की मार झेलने को मजबूर है। फैक्ट्रियों में आरडीएफ के नाम पर कूड़ा जलाया जा रहा है, जिससे हवा, पानी और जमीन तीनों खराब हो रहे हैं। अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। भारतीय किसान यूनियन किसानों और आम जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होने देगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और आरडीएफ के नाम पर हो रहे नियम उल्लंघन को तुरंत रोका जाए।
पंचायत के समापन पर अधिकारियों ने किसानों को निष्पक्ष जांच और नियमों के अनुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद किसान शांतिपूर्ण तरीके से पंचायत स्थल से रवाना हुए, लेकिन चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसानों का कहना था कि फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं और कचरा न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव डाल रहा है। पंचायत के दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभागों की लापरवाही के चलते प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।
घंटों तक चले आंदोलन की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी, प्रदूषण विभाग के अधिकारी कुंवर संतोष और एआरटीओ सुशील मिश्रा ने पहुंचकर किसानों और यूनियन नेतृत्व से वार्ता की। अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को सुना और प्रदूषण से जुड़े मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि, अधिकारियों से वार्ता के दौरान भी किसान और कार्यकर्ता आक्रोशित नजर आए। किसानों का कहना था कि आश्वासन पहले भी दिए गए, लेकिन धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिनदहाड़े चार युवकों को चोर समझकर पीटा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में दो पटाखा बुलेट बाइकों पर कार्यवाही, सीज किया भारी जुर्मानाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  देर रात चली ‘तबादला एक्सप्रेस’-कई उपनिरीक्षक स्थानांतरित,कृचौकी प्रभारियों को बदला

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  देर रात चली ‘तबादला एक्सप्रेस’-कई उपनिरीक्षक स्थानांतरित,कृचौकी प्रभारियों को बदलाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »