वसंतकुंज छात्रा प्रकरण: आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती आगरा से दबोचा गया

दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने वसंतकुंज स्थित एक शैक्षणिक संस्थान की छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी प्रबंधक चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उसे आगरा के ताजगंज इलाके में फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल से पकड़ा।

होटल से हुई गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम आरोपी होटल पहुँचा था और कमरे नंबर 101 में ठहरा था। रात तीन बजे दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम होटल पहुँची। होटल स्टाफ का कहना है कि सादे कपड़ों में आए अधिकारियों ने रजिस्टर खंगाला और पार्थ सारथी की एंट्री की पुष्टि की। इसके बाद लगभग 15 मिनट तक कमरे में पूछताछ हुई और पुलिस आरोपी को साथ ले गई।

इसे भी पढ़ें:  नेपाल में सोशल मीडिया बैन पर बवाल: गोलीबारी में 16 की मौत, काठमांडू में सेना तैनात

छात्राओं के गंभीर आरोप

श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च, वसंतकुंज में पीजी डिप्लोमा कर रही छात्राओं ने चैतन्यानंद पर छेड़छाड़, अश्लील संदेश भेजने और जबरन छूने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और उसकी गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  सिंगल यूज प्लास्टिक का सबसे बड़ा विकल्प मोल्डेड फाइबर उत्पादः पंकज अग्रवाल

एक पीड़िता ने अपनी प्राथमिकी में लिखा कि संस्थान में दाखिला लेने के कुछ ही समय बाद आरोपी ने अश्लील संदेश भेजना शुरू कर दिया। वह उसे “स्वीट गर्ल” कहकर बुलाता था और बार-बार ऑफिस बुलाकर दबाव डालता था। छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने फोन छीनकर उसे हॉस्टल में अकेला रहने पर मजबूर किया और बाहर खाने-घूमने के लिए दबाव बनाया।

इसे भी पढ़ें:  इंडिगो संकट के बीच सरकार सख्त, एयरलाइंस को किराया सीमा से ज्यादा वसूली पर चेतावनी

संस्थान और प्रबंधन की स्थिति

आरोपी चैतन्यानंद उस संस्थान का प्रबंधक था, जो श्रृंगेरी पीठ के अधीन चलता है। आरोप सामने आने के बाद उसे पद से हटा दिया गया है। पीड़ित छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने अपनी पहचान और प्रभाव का इस्तेमाल कर मामले को दबाने की कोशिश की।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  छपार टोल प्रकरण: रालोद नेता ने मांगेराम त्यागी व दो साथियों पर दर्ज कराया मुकदमाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  इंडिगो संकट के बीच सरकार सख्त, एयरलाइंस को किराया सीमा से ज्यादा वसूली पर चेतावनी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  नेपाल में सोशल मीडिया बैन पर बवाल: गोलीबारी में 16 की मौत, काठमांडू में सेना तैनातजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »