सिंगल यूज प्लास्टिक का सबसे बड़ा विकल्प मोल्डेड फाइबर उत्पादः पंकज अग्रवाल

Screenshot

आईआईटी रुड़की सहारनपुर कैंपस में मोल्डेड फाइबर उत्पादों पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में बाजार और भविष्य की दिशा पर मंथन, कहा-कृषि अपशिष्ट-वेस्ट पेपर में छिपी भविष्य की पैकेजिंग

मुजफ्फरनगर। आईआईटी रुड़की के सहारनपुर कैंपस स्थित पेपर एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में मोल्डेड फाइबर उत्पादों में नवाचार विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश पेपर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं बिंदल डुप्लैक्स प्रा. लि. के प्रबंध निदेशक पंकज अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पंकज अग्रवाल ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मोल्डेड फाइबर उत्पादों की नवीन तकनीकों और उनके व्यावसायिक व पर्यावरणीय महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार पारंपरिक प्लास्टिक पैकेजिंग के विकल्प के रूप में मोल्डेड फाइबर उत्पाद भविष्य की आवश्यकता बनते जा रहे हैं। जर्मनी सहित विश्व के अनेक देशों और भारत के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों के साथ उन्होंने इस उद्योग में हो रहे नवाचारों और संभावनाओं को साझा किया।

इसे भी पढ़ें:  मां के साथ 40 लाख की ठगी: दो बेटों के खिलाफ कराई एफआईआर
Screenshot

मुख्य अतिथि पंकज अग्रवाल ने कहा कि मोल्डेड फाइबर उत्पाद आज केवल एक वैकल्पिक पैकेजिंग नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर उभरता हुआ एक संपूर्ण उद्योग बन चुके हैं। इसने पर्यावरणीय संकट, प्लास्टिक प्रदूषण और सस्टेनेबिलिटी की बढ़ती मांग ने इस क्षेत्र को नई पहचान दी है। मोल्डेड फाइबर उत्पादों की सबसे बड़ी भूमिका सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विकल्प के रूप में सामने आई है। इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड पैकेजिंग, ई-कॉमर्स और औद्योगिक पैकेजिंग के साथ ही डिस्पोजल क्रॉकरी में इन उत्पादों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। ये उत्पाद बायोडिग्रेडेबल, रीसायक्लेबल और कार्बन फुटप्रिंट कम करने वाले हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ वैश्विक मानकों की पूर्ति भी संभव हो रही है।
उन्होंने बताया कि विकसित देशों के साथ-साथ भारत जैसे विकासशील देश भी अब ग्रीन पैकेजिंग को अपनाने की दिशा में गंभीर प्रयास कर रहे हैं, जिसमें मोल्डेड फाइबर एक मजबूत आधार प्रदान करता है। उन्होंने मोल्डेड फाइबर उत्पादों की निर्माण प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कच्चे माल के रूप में वेस्ट पेपर, कृषि अपशिष्ट, गेहूं का भूसा, गन्ने की खोई और रीसायकल फाइबर का उपयोग किया जाता है। आधुनिक तकनीकों के माध्यम से इन कच्चे माल को लुगदी में परिवर्तित कर उच्च गुणवत्ता के पैकेजिंग उत्पाद तैयार किए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  मिमलाना कांडः दलित किशोरी का अपहरण कर धर्मांतारण कराने वाला मुदस्सिर गिरफ्तार
Screenshot

उन्होंने आईआईटी रुड़की के इनोपेप लैब में विकसित हो रही ऑटोक्लेव डाइजेस्टर जैसी उन्नत तकनीकों की सराहना करते हुए कहा कि अनुसंधान और उद्योग के सहयोग से उत्पादन क्षमता, गुणवत्ता और लागतकृतीनों में सुधार संभव है। यही नवाचार इस उद्योग को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे ले जाएगा। पंकज अग्रवाल ने कहा कि मोल्डेड फाइबर उत्पादों का बाजार देश और विदेश दोनों स्तरों पर तेज़ी से विस्तार कर रहा है। ई-कॉमर्स कंपनियां, बहुराष्ट्रीय ब्रांड और निर्यातक संस्थान अब प्लास्टिक के स्थान पर टिकाऊ पैकेजिंग को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में मोल्डेड फाइबर पैकेजिंग का वैश्विक बाजार अरबों डॉलर का होगा, जिसमें भारत की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। सरकारी नीतियां, प्लास्टिक प्रतिबंध और कार्बन न्यूट्रल लक्ष्य इस उद्योग के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  मिलावटखोरी पर अंकुशः 52 हजार की 400 किलो मिठाई-पेस्ट कराया नष्ट

उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की तकनीकें न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक हैं, बल्कि पराली जलाने जैसी गंभीर समस्या के समाधान में भी अहम भूमिका निभा सकती हैं। साथ ही, कृषि अपशिष्ट के उपयोग से किसानों को अतिरिक्त आय के अवसर भी प्राप्त होंगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में उपस्थित विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे टिकाऊ पैकेजिंग की दिशा में एक मील का पत्थर बताया। संगोष्ठी के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि उद्योग, शैक्षणिक संस्थान और वैश्विक कंपनियों के सहयोग से पर्यावरण अनुकूल समाधान विकसित कर भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सकता है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  दोस्त की शादी में हर्ष फायरिंग करने वाले भाजपा नेता पर एफआईआर, निरस्त होगा शस्त्र लाइसेंसराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मिलावटखोरी पर अंकुशः 52 हजार की 400 किलो मिठाई-पेस्ट कराया नष्ट

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ममता बनर्जी का दावा, असम चुनाव में बाहर से लोग लाई भाजपाजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »