आरडीएफ पर तकरारः रंगदार धर्मेन्द्र मलिक के समर्थन में सड़कों पर जन सैलाब

आरडीएफ के नाम पर कचरा लाने के विरोध में भाकियू अराजनैतिक का जोरदार प्रदर्शन, एसएसपी कार्यालय का किया घेराव, यातायात व्यवस्था ध्वस्त

मुजफ्फरनगर। दूसरे राज्यों से ईंधन (आरडीएफ) के नाम पर फैक्ट्रियों में लाए जा रहे कचरे को लेकर जनपद मुजफ्फरनगर में विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस मुद्दे पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक के खिलाफ लगाए गए रंगदारी और अवैध वसूली के आरोपों के बाद मामला और भड़क गया। शनिवार को इसके विरोध में किसानों, यूनियन कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का भारी जनसैलाब सड़कों पर उतर आया और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।

 

आरडीएफ ट्रांसपोर्टरों और सप्लायरों द्वारा शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक पर रंगदारी मांगने, अवैध वसूली का दबाव बनाने, वाहन चालकों से मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ के आरोप लगाए गए थे। इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए शनिवार सुबह भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता, किसान और ग्रामीण बड़ी संख्या में गांव देहात से निकलकर अपने वाहनों के साथ शहर की सड़कों पर उतर आए। हजारों की संख्या में मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों के साथ एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने पुलिस कार्यालय में अफसरों की गाड़ियों के आगे लेटकर विरोध जताया और आरडीएफ लाने वालों को कचरा माफिया करार दिया। किसानों का कहना था कि किसी भी कीमत पर मिलों में कचरा जलाने नहीं दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा, मेरठ में हंगामा

प्रदर्शन के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई। कोर्ट रोड, प्रकाश चौक, महावीर चौक, सदर बाजार और शिव चौक से यातायात डायवर्ट करना पड़ा। प्रकाश चौक पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैक्टर-ट्रालियों और अन्य वाहनों के साथ पहुंचे किसानों के चलते कई स्थानों पर पुलिस कर्मियों के साथ तीखी झड़पें भी देखने को मिलीं। धरने के दौरान धर्मेन्द्र मलिक गले में तख्ती डालकर पहुंचे, जिस पर धर्मेन्द्र मलिक रंगदार है, लिखा हुआ था। उन्होंने इसे अपने खिलाफ चलाए जा रहे कथित षड्यंत्र का प्रतीक बताते हुए कहा कि कचरा माफिया उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि वो रंगदार हैं तो एसएसपी के सामने हैं, उनको गिरफ्तार किया जाये, नहीं तो उन पर बेबुनियाद इल्जाम लगाकर बदनाम करने वालों का पुलिस इलाज करे।

इसे भी पढ़ें:  साईं धाम फाउंडेशन ने 140 टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली

इस आंदोलन को गठवाला खाप के मुखिया चौधरी राजेन्द्र मलिक, थाम्बेदार और कई चौधरियों का खुला समर्थन मिला। गठवाला खाप से भारी संख्या में लोग धरने में शामिल रहे। इससे एक दिन पहले बाबा राजेन्द्र मलिक द्वारा जारी वीडियो का संज्ञान लेते हुए खाप के प्रतिनिधि एसएसपी कार्यालय पहुंचे और घोषणा की कि पूरी गठवाला खाप धर्मेन्द्र मलिक के समर्थन में खड़ी है। प्रदर्शन के दौरान भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने डीएम और एसएसपी सहित पुलिस प्रशासन को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कचरा माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ-करनाल हाइवे पर भूनी टोल प्लाजा विवाद: 180 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज

वहीं, पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सड़कों पर खड़ी दो गाड़ियों को सीज किया और कई वाहनों के चालान काटे। इसे लेकर पदाधिकारियों और थानेदार के बीच धरनास्थल पर खुली बहस भी हुई। बिजनौर और शामली सहित अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एक स्थान पर जाम में फंसी एम्बुलेंस का मामला भी सामने आया, जिससे प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हुए। कुल मिलाकर, आरडीएफ के नाम पर कचरा लाने के विरोध और धर्मेन्द्र मलिक के समर्थन में हुआ यह प्रदर्शन जिले में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जबकि प्रशासन के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन तोमर ने देवबंद रेलवे स्टेशन मास्टर जी को ज्ञापन सौपा।राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका ईओ की गाड़ी के भुगतान को लेकर भिड़ गये दो लिपिक

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी पर बवाल, मकान जमीदोज… कार जलाईजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »