साईं धाम फाउंडेशन ने 140 टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली

मुजफ्फरनगर। टीबी मुक्त भारत अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार, को साईं धाम फाउंडेशन गुरुग्राम द्वारा जनपद के टीबी अस्पताल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान फाउंडेशन की ओर से 140 क्षय (टीबी) रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई। संस्था का मुख्य उद्देश्य मरीजों को उचित उपचार के साथ-साथ बेहतर खान-पान उपलब्ध कराना है, ताकि वे जल्द से जल्द पूर्ण स्वस्थ हो सकें।
कार्यक्रम के दौरान साईं धाम फाउंडेशन के प्रतिनिधि सुशील और श्रीमती सुनीता ने स्वयं उपस्थित रहकर मरीजों को पोषण सामग्री भेंट की। उन्होंने बताया कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने के लिए केवल दवाएं ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए उच्च गुणवत्ता वाला पोषण अत्यंत आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क नेत्र शिविर में 118 रोगी लाभान्वित

फाउंडेशन लगातार समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए प्रयासरत है और पोषण पोटली का वितरण इसी सेवा भाव का हिस्सा है। टीबी अस्पताल मुजफ्फरनगर में आयोजित इस वितरण समारोह में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीटीओ डॉ. लोकेश चंद गुप्ता ने शिरकत की और फाउंडेशन की इस मानवीय पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहयोग से ही टीबी जैसी बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है। इस अवसर पर विपिन शर्मा, हेमंत यादव और अभिषेक सहित अस्पताल स्टाफ के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने वितरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में सहयोग दिया।

इसे भी पढ़ें:  घर में घुसकर की मारपीट, सुशील मूंछ के नाम पर धमकाया

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सम्भल के कल्कि धाम में कल्कि कथा का भव्य आयोजन, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल हुए शामिलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में सपा जिलाध्यक्ष पर हमला, महावीर चौक पर करणी सेना नेता गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में सपा जिलाध्यक्ष पर हमला, महावीर चौक पर करणी सेना नेता गिरफ्तारजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »