CISF ने कर्मचारियों के लिए शुरू की नई सुविधाएँ, सस्ता लोन और छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी

नई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के हित में कई अहम फैसले किए हैं। इन नई योजनाओं के तहत अब जवानों को सस्ता लोन, बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और बच्चों के लिए बढ़ी हुई छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। इससे लाखों कर्मचारियों और उनके परिजनों को सीधा फायदा पहुंचेगा।

CISF की नई योजनाओं की मुख्य बातें

पर्सनल लोन सीमा बढ़ी: अब जवानों को व्यक्तिगत ऋण की अधिकतम सीमा 5 लाख रुपये तक मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राकेश टिकैत, राहत कार्यों में जुटी यूनियन

ब्याज दर में राहत: पहले 6% ब्याज लिया जाता था, जिसे घटाकर 3% कर दिया गया है।

लंबी अवधि में पुनर्भुगतान: लोन चुकाने की अवधि 3 साल से बढ़ाकर 5 साल कर दी गई है।

चिकित्सा खर्च की प्रतिपूर्ति: जेब से किए गए चिकित्सा खर्च की पूरी भरपाई होगी।

छात्रवृत्ति में बदलाव: अब 80% से अधिक अंक पाने वाले सभी बच्चों को 20,000 रुपये, जबकि 90% से अधिक अंक हासिल करने वालों को 25,000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  पंजाब में भारी बारिश और बाढ़:नदियां उफान पर, करतारपुर कॉरिडोर प्रभावित

शहीदों के आश्रितों के लिए राहत: शहादत देने वाले जवानों के बच्चों की छात्रवृत्ति राशि को 10,000 से 20,000 रुपये तक बढ़ा दिया गया है।

सेवानिवृत्त कर्मियों को लाभ: अब उन्हें जोखिम बचत भुगतान के तहत 1.25 लाख रुपये मिलेंगे।

डिजिटल सुविधा: लोन प्रक्रिया अब ऑनलाइन पोर्टल से होगी और आवेदन निपटान की समयसीमा 15 दिन रखी गई है।

इसे भी पढ़ें:  नेपाल की हिंसा में फंसे मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता ने जारी की वीडियो

चिकित्सा सहायता का विस्तार: आयुष्मान भारत, CAPF और CGHS योजनाओं से जुड़े अवैतनिक बिलों की भी पूरी प्रतिपूर्ति की जाएगी।

कर्मचारियों पर बोझ नहीं बढ़ेगा

सीआईएसएफ के मुख्य पीआरओ अजय दाहिया ने बताया कि इन योजनाओं को कल्याण कोष से 100 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि आवंटित करके लागू किया गया है। उन्होंने साफ किया कि इसका कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ कर्मचारियों पर नहीं डाला जाएगा।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पंजाब में भारी बारिश और बाढ़:नदियां उफान पर, करतारपुर कॉरिडोर प्रभावितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पंजाब में भारी बारिश और बाढ़:नदियां उफान पर, करतारपुर कॉरिडोर प्रभावित

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, जीआरपी ने शुरू की जांचजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »