पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राकेश टिकैत, राहत कार्यों में जुटी यूनियन

मुजफ्फरनगर। पंजाब में आई भीषण बाढ़ ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। खेत खलिहान जलमग्न हैं, घरों में पानी भर चुका है और सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। ऐसे मुश्किल समय में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रवक्ता राकेश टिकैत स्वयं राहत कार्यों की अगुवाई करते हुए पिछले तीन दिनों से लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। किसानों और ग्रामीणों की पीड़ा को न केवल सुन रहे हैं, बल्कि तत्काल राहत पहुंचाने के प्रयासों में भी जुटे हैं।
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत इन दिनों पंजाब के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के दौरे पर हैं। वह लगातार प्रभावित गांवों में पहुंच कर ग्रामीणों से मिल रहे हैं, उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। भाकियू ने मंगलवार से ही राहत और भोजन सामग्री भेजने का कार्य शुरू कर दिया है। राहत कार्यों को व्यवस्थित रूप देने के लिए भाकियू ने चंडीगढ़ में ‘किसान भवन’ में एक पंजाब बाढ़ राहत बेस कैंप स्थापित किया है। साथ ही, सिसौली स्थित किसान भवन में भी यूनियन के आह्वान पर ग्रामीणजन राहत सामग्री एकत्र कर रहे हैं। यूनियन प्रमुख नरेश टिकैत 5 सितम्बर को यह सामग्री लेकर स्वयं पंजाब के लिए रवाना होंगे।

इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सवेरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20.8 किलो गांजा सहित शातिर तस्कर गिरफ्तार

राकेश टिकैत ने अमृतसर पहुंचकर स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और वाहे गुरु से पंजाबवासियों की सलामती के लिए अरदास की। दौरे के दौरान उन्होंने एसकेएम (संयुक्त किसान मोर्चा) और भाकियू के पदाधिकारियों से मुलाकात कर राहत प्रयासों पर चर्चा की। बाढ़ प्रभावित गांवों में राकेश टिकैत को भारी तबाही का मंजर देखने को मिला। कई मकान धराशायी हो चुके हैं, और घरों तक तालाब जैसा दृश्य बन चुका है। उन्होंने इन भयावह दृश्यों को अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर वीडियो संदेशों के माध्यम से साझा भी किया, जिससे देश के अन्य हिस्सों तक पंजाब की पीड़ा पहुंच सके।
मीडिया से बातचीत के दौरान टिकैत ने कहा कि पंजाब के किसान और आम नागरिक इस आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। केंद्र सरकार को तत्काल विशेष राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। हम सबको एकजुट होकर इस संकट का सामना करना होगा। किसान कौम बहादुर है, और कभी हार नहीं मानती। मुजफ्फरनगर जनपद से राहत सामग्री लेकर किसान ट्रक के काफिले में पंजाब के लिए रवाना हो चुके हैं, जिन्हें भाकियू के कार्यकर्ता जल्द ही अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पेंशनर्स की मासिक बैठक में आठ सदस्यों को मिला जीवन प्रमाण पत्र बनवाने का जिम्मा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में तिरंगा यात्रा-चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाबजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »