HEALTH CAMP-रविवार को एमजी पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य मेला

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में विद्यालय के संस्थापक और प्रमुख समाजसेवी रहे स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल की स्मृति में रविवार को पूरा स्वास्थ्य मेला लगा नजर आने वाला है। यहां पर प्रत्येक माह के चौथे रविवार को बाबू जी की याद में उनके सुपुत्र उद्यमी सतीश चन्द गोयल द्वारा समाजसेवा के उनके कर्म को समर्पित रहते हुए आंखों का निःशुल्क विराट कैम्प आयोजित किया जा रहा है, इस बार शिविर में मानसिक रोगियों को भी विशेषज्ञ चिकित्सक के द्वारा मुफ्त परामर्श देकर लाभान्वित किया जायेगा।

टिहरी आयरन एंड स्टील कास्टिंग लि. के चेयरपर्सन सतीश चन्द गोयल ने बताया कि 23 जून रविवार के दिन सरकूलर रोड स्थित एमजी पब्लिक स्कूल प्रांगण में आंखों के निःशुल्क विराट कैंप के साथ ही इस बार मानसिक एवं मनोरोग चिकित्सा परामर्श कैंप का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आंखों के शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सा केन्द्र गाजियाबाद के विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा नेत्र रोगियों को परीक्षण और परामर्श देकर लाभ प्रदान किया जायेगा तो वहीं नेत्र चिकित्सा शिविर के साथ अतिरिक्त सेवा के रूप में डॉ. ज़ेबाईश रहमान (एमबीबीएस, एमडी) के सहयोग से मानसिक एवं मनोरोग रोग चिकित्सा परामर्श कैंप का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. ज़ेबाईश रहमान मानसिक बीमारी से ग्रस्त रोगियों को उपचार के लिए उचित परामर्श मुफ्त प्रदान करेंगी।

उन्होंने इस अवसर का लाभ उठाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों से शिविर में पहुंचने और सम्बंधित रोगों से पीड़ित लोगों की मदद करने की अपील की है। शिविर का आयोजन रविवार 23 जून को प्रातः 09.30 बजे से 12.30 बजे तक एमजी पब्लिक स्कूल प्रांगण में किया जायेगा। सतीश चन्द गोयल के द्वारा पूर्व में भी नेत्र चिकित्सा शिविर में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. भावना तोमर और साइकेट्री स्पेशलिस्ट डॉ. प्राची जैन के सहयोग से हजारों लोगों को मुफ्त परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराते हुए लाभान्वित कराया गया। 

इसे भी पढ़ें:  खतौली में युवक ने किया लाइव सुसाइड, दहल गये लोग

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में राख से नकली खाद बना रहे सरकार के लोगराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआरः छह दिन शेष-50 प्रतिशत काम अभी बाकी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआरः छह दिन शेष-50 प्रतिशत काम अभी बाकीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »