विकास को रफ्तारः मोरना चीनी मिल के विस्तार को ऐतिहासिक मंजूरी

सांसद चंदन चौहान की पहल पर 261.91 करोड़ की परियोजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी

मुजफ्फरनगर। बिजनौर संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को एक नया आयाम मिला है। रालोद के युवा विंग के अध्यक्ष एवं बिजनौर से सांसद चंदन सिंह चौहान के विशेष प्रयासों ने रंग दिखाया और उत्तर प्रदेश सरकार ने मोरना चीनी मिल के विस्तार, तकनीकी उन्नयन और आधुनिकीकरण के लिए 261.91 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक मंजूरी प्रदान की है। यह निर्णय क्षेत्र के औद्योगिक और आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  अतिशय क्षेत्र वहलना मंडिर में वर्धमान स्त्रोत विधान में भक्तों का लगा मेला

यह परियोजना केवल मिल के आधुनिकीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे मोरना, मीरापुर और आसपास के हजारों गन्ना किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। लंबे समय से किसान पेराई में देरी, मिल की सीमित क्षमता और तकनीकी खामियों की समस्या से जूझ रहे थे। अब इस विस्तार के बाद पेराई क्षमता बढ़ेगी, तकनीकी समस्याएं कम होंगी और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित होने की उम्मीद है।

मोरना चीनी मिल के विस्तारीकरण की मांग लगातार उठाई जाती रही। किसानों की यह आवाज संघर्ष के रूप में सामने आई और अब सरकार के फैसले के रूप में परिणाम तक पहुंची है। इस प्रक्रिया में राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी के प्रयास, किसानों की समस्याओं को मजबूती से शासन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता, चंदन चौहान का जमीनी स्तर पर किया गया संघर्ष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट दिशा-निर्देशन की अहम भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें:  BAR ELECTION-मंगलवार को कोल्ड डे पर कचहरी में दिखी चुनावी गरमाहट

सांसद चंदन सिंह चौहान ने बजट जारी करने पर सीएम योगी का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, स्थानीय मजदूरों को काम मिलेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी। साथ ही, बिजनौर और आसपास के क्षेत्रों को औद्योगिक विकास की नई गति मिलने की संभावना है। यह निर्णय इस बात का प्रमाण है कि जब सरकार, नेतृत्व और किसान एकजुट होकर एक दिशा में काम करते हैं, तो विकास केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहता, बल्कि धरातल पर दिखाई देता है। मोरना चीनी मिल का यह विस्तार क्षेत्र के किसानों के लिए भरोसे, खुशी और बेहतर भविष्य की उम्मीद का प्रतीक बनकर सामने आया है।

इसे भी पढ़ें:  शर्मसारः झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची की क्षत-विक्षत लाश

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक ने सीएम योगी से किसानों के लिए मांगी ‘बड़ी राहत’राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  BAR ELECTION-मंगलवार को कोल्ड डे पर कचहरी में दिखी चुनावी गरमाहट

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसाः मृतक आश्रितों को मिलेगी 15 लाख की आर्थिक मददजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »