शर्मसारः झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची की क्षत-विक्षत लाश

रामपुरी शहाबुद्दीनपुर रोड स्थित श्मशान घाट के पास मिला शव, दो हाथ, पांव और गला खा गए कुत्ते

मुजफ्फरनगर। शहर के रामपुरी क्षेत्र में नवजात बच्ची का शव झाड़ियों में क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। आवारा कुत्तों द्वारा शव को नोचे जाने की घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
मां को ममता की प्रतिमूर्ति कहा जाता है, लेकिन कलियुग में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने इस विश्वास को झकझोर दिया है। शहर के मोहल्ला रामपुरी शहाबुद्दीनपुर रोड स्थित श्मशान घाट के निकट बुधवार को एक नवजात बच्ची का शव झाड़ियों के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आवारा कुत्ते शव को खींचकर वहां ले आए थे और उसे नोच रहे थे। बच्ची के दोनों हाथ, एक पैर और गले का मांस कुत्तों द्वारा खाया जा चुका था, जिससे दृश्य अत्यंत हृदयविदारक हो गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सठेड़ी नहर पुल पर हादसा, इकलौते बेटे की मौत

स्थानीय निवासी शिवसेना मंडल उपाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि जब उन्होंने यह दर्दनाक दृश्य देखा तो तुरंत संबंधित थाने को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी और पुलिस को मौके पर बुलाया। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल बबलू कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बच्ची के शव को अपने कब्जे में लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। क्षेत्रवासियों में रोष और शोक का माहौल देखा गया। गौतम कुमार ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि घटना की गंभीरता से जांच की जाए और जिस किसी ने इस अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया है, उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
शहर कोतवाली प्रभारी बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि रामपुरी क्षेत्र में झाड़ियों के पास कुत्तों द्वारा एक बच्ची के शव को नोचा जा रहा है। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। मामले में जांच के लिए पुलिस की टीम को लगाया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास पुलिस का रही है। जल्द ही मामले में खुलासा कर दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  अपराधियों को मुजफ्फरनगर पुलिस को न्यू ईयर गिफ्ट, 23 पर लगा गैंगस्टर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर सड़क हादसा: कांवड़ पटरी पर 2 मौतेंराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  अपराधियों को मुजफ्फरनगर पुलिस को न्यू ईयर गिफ्ट, 23 पर लगा गैंगस्टर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  खतौली में विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर सामूहिक पाठ: जैन मंदिरों और संस्थाओं में हुए कार्यक्रमजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »