भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी ने देवबंद पहुंच मंत्री बृजेश सिंह के पिता को दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रविवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे तो सही, लेकिन शहर में कार्यकर्ताओं के बीच रुकने का कार्यक्रम पूरा नहीं हो सका। निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष का वाहन मुजफ्फरनगर में न रुकते हुए सीधे देवबंद (सहारनपुर) के जडौदा जट गांव पहुँचा, जहाँ उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के आवास पर पहुंचकर उनके पिता डॉ. राजकुमार रावत के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

इसे भी पढ़ें:  बेटियों को छेड़ने वाला सीधे यमराज के घर जाएगा...: सीएम योगी

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने दिवंगत डॉ. रावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया और मंत्री बृजेश सिंह से मिलकर शोक जताया। उधर, मुजफ्फरनगर में भाजपाजन प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी में जुटे थे, लेकिन उनके देवबंद पहुंचने की जल्दी के कारण वहां पर नहीं रुकने से कार्यकर्ताओं को उनसे मिलने का समय नहीं मिल सका, जिससे कार्यकर्ताओं में निराशा देखी गई। इसके बाद देवबंद में मंत्री बृजेश सिंह के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं की भीड़ रही। मुजफ्फरनगर से भी बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता देवबंद पहुंचे थे। प्रदेश सरकार में कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी वहां पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें:  हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

बता दें कि लोक निर्माण राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता डॉ. राजकुमार रावत का चार दिन पहले निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से प्रदेश के मंत्रियों, भाजपा व रालोद विधायकों समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का लगातार जडौदा जट पहुंचने का सिलसिला जारी है। दिवंगत डॉ. रावत की रस्म पगड़ी 25 जनवरी को देवबंददृसहारनपुर रोड स्थित मेपल्स एकेडमी में आयोजित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में तिरंगा यात्रा-चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अस्पतालों की अवैध पार्किंग को लेकर पालिका ने शुरू कराई जांचराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नवरात्रि के साथ मनेगा मन की बात के दस साल का जश्न

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में तिरंगा यात्रा-चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाबजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »