बेटियों को छेड़ने वाला सीधे यमराज के घर जाएगा…: सीएम योगी

सीएम योगी हमीरपुर में 636 करोड़ की 75 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए पहुंचे। संबोधन में उन्होंने कानून-व्यवस्था, बुंदेलखंड विकास और जल संरक्षण पर बात रखी तथा संभावित कम वर्षा का उल्लेख करते हुए जरूरत के अनुसार पानी इस्तेमाल करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बुंदेलखंड में माफिया जमीनों पर कब्जा करते थे, व्यापारियों और बेटियों के लिए संकट खड़ा करते थे तथा पुलिस पर हमले होते थे। अब बेटी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता है। अगर ऐसा दुस्साह कोई करता है तो यमराज के घर जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अब माफिया के लिए कोई जगह नहीं है और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

महिला सुरक्षा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर ईद और मोहर्रम के दौरान सड़कों पर “उदंडता” कराने तथा कृष्ण जन्मोत्सव और कांवड़ यात्रा पर रोक लगाने का आरोप लगाया। खबर लिखे जाने तक दूसरे पक्ष का बयान सामने नहीं आया था।

इसे भी पढ़ें:  खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जल संरक्षण और हर घर नल योजना पर अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 जून तक मानसून न आने के बीच पिछले दो साल अच्छी बारिश हुई थी। उन्होंने अगले तीन वर्षों में अल नीनो के कारण असमय और कम वर्षा की चेतावनी का उल्लेख करते हुए लोगों से पानी बचाने की अपील की।

उन्होंने हर घर नल योजना का जिक्र करते हुए कहा कि नल खुला न छोड़ा जाए और पानी की चोरी न होने दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेयजल संकट से बचने के लिए लोगों को जरूरत के अनुसार ही पानी का उपयोग करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  कानपुर जाम बना काल: समय पर इलाज न मिलने से दो लोगों की मौत

बुंदेलखंड विकास, सड़कों और कनेक्टिविटी का जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब नौ साल पहले बुंदेलखंड की सड़कें गड्ढों से भरी थीं और महिलाओं को पानी के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को पहचान का संकट भी झेलना पड़ता था।

योगी का हमीरपुर दौरा विकास परियोजनाओं और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के मुद्दे पर भी केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि 2017 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद बुंदेलखंड आने पर कनेक्टिविटी की स्थिति पर चर्चा हुई थी और आज क्षेत्र के पास अपना एक्सप्रेस-वे है।

इसे भी पढ़ें:  इंडिगो फ्लाइट संकट पर भड़के राकेश टिकैत, कहा-यह मोदी सरकार की निजीकरण नीति की देन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारतीय ऋषि परंपरा की देन है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे वैश्विक पहचान दिलाई। जाति आधारित राजनीति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति ने पहचान का संकट खड़ा किया और सत्ता परिवार तक सीमित रही।

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में गोला-बारूद, तोप और मिसाइल निर्माण का भी उल्लेख किया। ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर उन्होंने पाकिस्तान पर दागे जाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि हर घर नल योजना से महिलाओं और बेटियों को राहत मिल रही है तथा पुलिस भर्ती में बुंदेलखंड के युवा भी आगे आ रहे हैं।

हमीरपुर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने महोबा में 697 करोड़ की 88 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  इंडिगो फ्लाइट संकट पर भड़के राकेश टिकैत, कहा-यह मोदी सरकार की निजीकरण नीति की देनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तारजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »