हैलीपेड पर धूप में खड़े रहे भाजपा सभासद, नहीं पहुंचे पास, मंत्री को घेरा

मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचे भाजपा सभासदों ने लौटाए पास, प्रशासन पर गंभीर आरोप, कार्रवाई करने की मांग

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान जनसैलाब ने सभी को गदगद किया है, लेकिन यहां पर हुई कुछ अव्यवस्थाओं के कारण भाजपा और रालोद दोनों ही दलों के नेताओं के मन में अपमान की कुछ कसक भी सीना चाक कर रही है। पहले मंच पर रालोद विधायक गुलाम मौहम्मद सिवालखास को स्थान नहीं दिया गया और एसएसपी की नो एंट्री के बाद वो मायूस लौटे, तो अब भाजपा सभासदों ने भी अपमान की कसक को सीएम योगी की सभाा के संयोजक मंत्री कपिल देव के समक्ष उजागर किया।

इससे एक राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद गहरा गया है, कहा जा रहा है कि प्रशासन की लापरवाही से नगरपालिका के निर्वाचित एवं नामित सभासदों को निर्धारित व्यवस्था के बावजूद मुख्यमंत्री से मुलाकात का अवसर नहीं मिल सका। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बने इंतज़ामों में अव्यवस्था और पास वितरण में कथित देरी को लेकर सभासदों में भारी नाराजगी बनी है। मामला इतना बढ़ा कि मौहल्लों के इन जनप्रतिनिधियों ने मंत्री आवास पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए जांच कराकर सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग तक कर डाली।

इसे भी पढ़ें:  T-20--उद्यमियों की पिच पर बराबर रहे संजीव बालियान

उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर में सोमवार को आयोजित वृहद कौशल रोजगार मेला और जनसभा कार्यक्रम हुआ, इसमें भारी जनसैलाब उमड़ा, इससे संयोजक, आयोजक और सीएम योगी भी गदगद दिखे। यह जनसभा कई यादों को छोड़कर गई है, इसके समापन के अगले दिन अब मंगलवार को नया विवाद सामने आया है। बताया गया कि जनसभा के समापन के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब भाजपा के नगर पालिका परिषद के सभासदों को मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए समय पर पास उपलब्ध नहीं कराए गए। सभासदों का आरोप है कि जब मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उड़ान भर चुका था, उसके बाद प्रशासन की ओर से पास उपलब्ध कराए गए, जिससे उन्हें कार्यक्रम से बाहर होना पड़ा।

प्रशासन की अपमानजनक व्यवस्था से नाराज भाजपा सभासद सीधे उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं नगर विधायक के गांधीनगर स्थित आवास राधा कुंज पहुंचे और जमकर विरोध दर्ज कराते हुए नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान भाजपा के कई सभासदों ने व्यवस्था में गंभीर लापरवाही और अपमान का आरोप लगाया। आवास पर काफी देर तक गहमागहमी और हंगामे का माहौल बना रहा। सभासदों ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की पूर्व निर्धारित व्यवस्था को जानबूझकर बिगाड़ा गया। उनका कहना है कि सभी 36 निर्वाचित और नामित सभासदों को मुख्यमंत्री से मिलवाने की सहमति पहले ही बन चुकी थी, लेकिन प्रशासन ने पास जारी करने में लापरवाही बरती। इसके लिए सीधे तौर पर डीएम उमेश मिश्रा को जिम्मेदार ठहराया गया।

इसे भी पढ़ें:  मिशन शक्ति 5.0 के तहत देवबंद एंटी रोमियो टीम की बड़ी कार्रवाई

बताया गया कि मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्वयं भाजपा सभासदों की सीएम योगी से मुलाकात कराने के लिए गन्ना शोध संस्थान स्थित हैलीपेड पर विशेष व्यवस्था कराई थी। साथ ही जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि सभी सभासदों के पास समय से जारी किए जाएं, लेकिन इसके बावजूद व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। भाजपा सभासदों ने आरोप लगाया कि उन्हें लंबे समय तक हैलीपेड पर धूप में खड़ा रखा गया। पास न मिलने के कारण वे मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं कर सके और बाद में उन्हें वहां से बाहर कर दिया गया, फिर जब हेलीकॉप्टर उड़ गया तो उनको पास उपलब्ध कराये गये। सभासदों ने इसे अपने जनप्रतिनिधि होने का अपमान बताया और घटना की जांच की मांग की और ये सभी पास मंत्री को लौटा दिये।

इसे भी पढ़ें:  देहरादून में मुजफ्फरनगर के छात्र की नृशंस हत्या

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह पूरा मामला एक गलतफहमी का परिणाम है और किसी भी स्तर पर जानबूझकर अव्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने यह भी कहा कि सभासदों की मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए हर संभव व्यवस्था की गई थी। उन्होंने इस सम्बंध में प्रशासन से भी जवाब मांगा है। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है। घटना के बाद सभासदों ने एकजुट होकर मांग की है कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और जिस भी अधिकारी की लापरवाही सामने आए, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार दौड़ती कार का पहिया निकला, पति-पत्नी की मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  अखंडानंद आश्रम में 74वां महान यज्ञ व भंडारा 10 मई को- ब्रह्मलीन संत रूद्रदेव की प्रतिमा होगी स्थापित

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  देहरादून में मुजफ्फरनगर के छात्र की नृशंस हत्याजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »