मुजफ्फरनगर-अफसरों की अनदेखी से नाराज किसानों ने घेरा विकास भवन

भाकियू जिलाध्यक्ष के साथ किसानों ने सीडीओ कार्यालय पर दिया धरना, चार दिन का आश्वासन मिलने पर खत्म हुआ धरना

मुजफ्फरनगर। किसानों की समस्याओं पर प्रशासन की सुस्ती आखिरकार उनके सब्र का बांध तोड़ रही है। एक गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर न लग पाने की वजह से नाराज़ किसानों ने मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विकास भवन का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने सीडीओ कार्यालय के बाहर ही धरना देकर पंचायत की और आरोप लगाये कि समस्या के समाधान के लिए विधायक निधि से पैसा जारी करने की संस्तुति के कई माह बाद भी विभाग पैसा नहीं देर रहा है, जिससे समस्या जस की तस बनी है।
बता दें कि गाँवों में लंबे समय से ट्रांसफार्मर बदलने और लगाने की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना था कि लगातार शिकायतों के बावजूद विभाग के अधिकारी कोई कदम नहीं उठा रहे। समस्या इतनी गंभीर हो चुकी है कि बिजली आपूर्ति ठप पड़ने से किसानों और ग्रामीणों को अनेक प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  पश्चिम यूपी में हाईकोर्ट बेंचः मुजफ्फरनगर में जोर-जबरदस्ती का बाजार बंद!

भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी के नेतृत्व में सैंकड़ों किसान मंगलवार को विकास भवन पहुंचे और सीडीओ कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गये। नवीन राठी ने बताया कि बुढ़ाना क्षेत्र के गांव अलीपुर अटेरना में एक विद्युत ट्रांसफार्मर काफी समय से स्थाई तौर पर ट्रॉली पर रखा हुआ है। कई माह से ग्रामीण और किसान इसको पक्के प्लेटफार्म पर शिफ्ट कराने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए भाकियू नेताओं ने बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान से मिलकर समाधान की मांग की। विधायक राजपाल बालियान ने इस कार्य के लिए अपनी निधि से 2.50 लाख रुपये जारी कर कार्य कराने की संस्तुति डीआरडीओ को भेज दी थी। करीब चार माह बीत जाने के बावजूद विभागीय उदासीनता और तकनीकी कारणों का हवाला देकर अब तक फंड जारी नहीं किया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रशासन जानबूझकर किसानों की परेशानी को नज़रअंदाज़ कर रहा है।
समस्या का समाधान नहीं होने पर मंलवार को सैंकड़ों किसानों ने विकास भवन पहुंचकर घेराव और प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों के धरना-प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशमुख मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। उन्होंने माना कि तकनीकी कारणों से फंड अटका हुआ था, लेकिन अब समस्या का समाधान कर दिया जायेगा। सीडीओ ने भरोसा दिलाया कि चार दिनों में पैसा जारी करा दिया जायेगा और किसानों को परेशान नहीं किया जाएगा। भाकियू के जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने सीडीओ से साफ कहा कि यदि चार दिन के भीतर ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू नहीं हुआ, तो संगठन भारी संख्या में किसानों के साथ पुनः धरना देगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगली बार आंदोलन और भी बड़ा होगा। सीडीओ के आश्वासन और चार दिन की मोहलत मांगने पर किसानों ने फिलहाल धरना समाप्त कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सिंचाई विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ क्रांतिसेना का हल्ला बोलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  तकनीकी रूप से और सशक्त हुई मुजफ्फरनगर पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  तकनीकी रूप से और सशक्त हुई मुजफ्फरनगर पुलिसजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »