अवैध क्लिनिक और पैथोलॉजी लैब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

खतौली क्षेत्र में जांच अभियान के दौरान कई संस्थान सील, वैध दस्तावेज न मिलने पर कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। जनपद में अपंजीकृत क्लिनिक, अस्पताल और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष जांच अभियान चलाया। खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई संदिग्ध संस्थानों की जांच की, जहां आवश्यक पंजीकरण और शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शुरू हुआ पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान

रविवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खतौली क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान संचालित किया। अभियान का उद्देश्य बिना पंजीकरण संचालित हो रहे क्लिनिक, नर्सिंग होम और पैथोलॉजी लैब की जांच करना था। स्वास्थ्य विभाग को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विशेष अभियान शुरू किया गया। जांच के दौरान कई संस्थानों से वैध पंजीकरण प्रमाणपत्र, संचालन अनुमति और संचालकों की शैक्षिक योग्यता से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, लेकिन मौके पर कोई भी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

इसे भी पढ़ें:  ड्रीम प्रोजेक्ट पर तकरारः एमडीए के सौन्दर्यकरण कार्य पर नगरपालिका का बड़ा ऐतराज

ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लैब और क्लिनिक संचालकों को नोटिस जारी किए। इसके बाद नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई को पूरा किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन करना कानूनन अपराध है और ऐसे संस्थानों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और लैब आमजन के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे संस्थानों में उपचार और जांच की गुणवत्ता संदिग्ध होने के कारण मरीजों की जान को खतरा बना रहता है। इसी को देखते हुए जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर नियम विरुद्ध संचालित संस्थानों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा मार्ग पर 40 लाख के नए नाले से बदलेगी जल निकासी की तस्वीर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  इंतजार खात्म-रविवार को सामने आएगा भाजपा का नया जिलाध्यक्षराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दस निकायों हुई धनवर्षा, शासन से मिले 17.45 करोड़

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शुरू हुआ पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियानजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी (वित्त

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »