कांवड़ यात्रा मार्ग पर 40 लाख के नए नाले से बदलेगी जल निकासी की तस्वीर

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने तीन वार्डों में पांच सड़कों सहित किया 86 लाख के नवनिर्मित कार्यों का लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद ने ठोस कदम उठाते हुए जल निकासी और नागरिकों के आवागमन की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नवनिर्मित सीसी सड़कों और सीसी नाले के निर्माण कार्य के रूप में विकास की ये सौगात जनता को समर्पित करने का अपना क्रम जारी रखा गया है। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के तीन वार्डों में राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि में करीब 86 लाख रुपये की लागत से पांच नवनिर्मित सीसी सड़कों और कांवड़ मार्ग पर जल निकासी को बेहतर बनाने के लिए करीब 400 मीटर लंबे सीसी नाले का लोकार्पण कर इन्हें जनता को समर्पित किया।

नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एक बार फिर जनता को विकास की सौगात देने के लिए फील्ड में उतरीं उन्होंने कांवड़ मार्ग पर मदनी चौक से बझेडी अंडर पास तक सड़क के बाई और 15वें वित्त के अन्तर्गत बनवाये गये सीसी नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। यहां पर 40 लाख रुपये की लागत से 390 मीटर सीसी नाला निर्माण कार्य कराया गया है। इसके साथ ही वार्ड 52 में ही दो सीसी सड़कों और नाली निर्माण का कार्य पूर्ण होने पर इनका भी शुभारंभ करते हुए जनता को समर्पित किया। यहां पर वार्ड सभासद पति वाजिद अली ने स्थानीय नागरिकों के साथ पालिकाध्यक्ष का बुके देकर स्वागत किया और आभार जताया।

इसे भी पढ़ें:  दरोगा जी की शिकायत लेकर एसएसपी से मिले सांसद चंदन चौहान

वार्ड 41 के सभासद हिमांशु कौशिक के साथ पालिकाध्यक्ष ने आदर्श कालोनी में आठ लाख रुपये की लागत से तैयार सीसी सड़क का भी लोकार्पण किया। यहां पर मुख्य रूप से सभासद अमित कुमार, रवि पाल, विष्णु दत्त शर्मा, पुष्पेन्द्र तोमर आदि स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका के इस कार्य की सराहना करते हुए इसे लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम बताया और आभार जताया।

इसे भी पढ़ें:  एनआरएलएम कर्मचारियों का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू

वार्ड संख्या 26 में साकेत कालोनी मुख्य मार्ग और ब्रह्मपुरी में करीब 30 लाख रुपये की लागत से दो नवनिर्मित सीसी सड़कों और नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। यहां लोगों ने फूल मालाओं के साथ पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का स्वागत किया। सभासद देवेश कौशिक के साथ डॉ. अशोक सिंघल, अशोक त्यागी, राजेश गुप्ता, संजय गौतम, डॉ. संजीव गौतम, संदीप वत्स, आदेश गौतम, ज्योत्सना, नीरज गौतम, भावना सिंघल, लवी शर्मा, तरूण गुप्ता, ब्रज भूषण त्यागी, गणेश दत्त आदि लोगों ने उनका अभिनंदन और स्वागत किया।

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि हम नगर के सौंदर्यीकरण, सफाई, यातायात व्यवस्था, जल निकासी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देकर शहर को मॉडल सिटी बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। जनसहयोगी से हम मुजफ्फरनगर को एक स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और आधुनिक नगर बनाने के अपने लक्ष्य को अवश्य पूरा करेंगे। इसी कड़ी में कुछ विकास कार्यों को पूर्ण कराकर जनता को समर्पित किया गया है। कांवड़ मार्ग पर बाई ओर का नाला तैयार कर लिया गया है। अब जल्द ही दायीं साइड का नाला निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा। इस पर भी पालिका करीब 40 लाख रुपये का बजट खर्च करने जा रही है। दोनों ओर सीसी नाले बनने से क्षेत्र के निवासियों और कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था का लाभ मिलेगा, जिससे जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा।

इसे भी पढ़ें:  आई लव मौहम्मदः वीडियो वायरल के बाद बुढ़ाना पहुंचे डीएम व एसएसपी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एनआरएलएम कर्मचारियों का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरूराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  फेडरेशन ने लगाया शीतल जल का प्याऊ, मीनाक्षी-अंजू ने बांटा शरबत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  आई लव मौहम्मदः वीडियो वायरल के बाद बुढ़ाना पहुंचे डीएम व एसएसपीजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »