शाहपुर में हादसाः दो दोस्तों की टेम्पो को डीसीएम ने मारी टक्कर, एक की मौत

हरियाणा से हरिद्वार जा रहे थे दो दोस्त, गंभीर रूप से घायल युवक ने पीजीआई रोहतक में तोड़ा दम, अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। हरियाणा से हरिद्वार की ओर जा रहे दो दोस्तों के साथ शाहपुर क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही डीसीएम ने उनके टेम्पो में टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में घायल युवक की तहरीर पर शाहपुर थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र पुत्र सुल्तान सिंह निवासी ग्राम असौदा जिला झज्जर (हरियाणा) ने शाहपुर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 11 फरवरी 2026 को वह अपने दोस्त नीरज पुत्र हरपाल निवासी ग्राम असौदा के साथ अपने टेम्पो संख्या एचआर63एम-0135 से हरिद्वार जा रहा था। दोनों शाहपुर कस्बे से होकर गुजर रहे थे, तभी सामने से तेज गति और लापरवाही से आ रही डीसीएम संख्या यूपी19आई 7980 ने उनके टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर पहुंचाया गया। नीरज की हालत चिंताजनक होने के कारण उसे जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर किया।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ एक करोड़ नगद लेनदेन पर नोटिस की तैयारी

मेरठ के मेडिकल अस्पताल में हालत और बिगड़ने पर नीरज को उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए पीजीआई रोहतक (हरियाणा) भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और गांव असौदा में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद धर्मेंद्र ने शाहपुर थाने में तहरीर देकर डीसीएम चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और संबंधित वाहन की तलाश के लिए इस हादसे ने एक बार फिर क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की समस्या को उजागर कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस पर भारी पड़ रहे युवाओं को विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगने वाले कबूतरबाज

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  दुल्हेंडी 4 मार्च को, चंद्र ग्रहण से बदली तिथिराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बिजनौर-हरिद्वार हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार-डंपर टक्कर में 4 लोगों की मौत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बिजनौर-हरिद्वार हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार-डंपर टक्कर में 4 लोगों की मौतजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »