मेरठ एक करोड़ नगद लेनदेन पर नोटिस की तैयारी

मेरठ एक करोड़ नगद लेनदेन मामले में शहर के बड़े सराफा कारोबारी रघुनंदन ज्वेलर्स और सदर चौक स्थित भगवान बुक डिपो के संचालक आयकर विभाग के रडार पर आ गए हैं। पुलिस रिपोर्ट के बाद आयकर विभाग ने दोनों से पूछताछ और रिकॉर्ड जांच की तैयारी शुरू कर दी है। आयकर अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही दोनों कारोबारियों को नोटिस जारी किया जाएगा।

मेरठ एक करोड़ नगद लेनदेन: आयकर अधिनियम के तहत कार्रवाई

आयकर अधिनियम के अनुसार दो लाख रुपये से अधिक का नगद लेनदेन प्रतिबंधित है। ऐसे में एक करोड़ रुपये के नकद आदान-प्रदान पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आयकर विभाग यह जांच करेगा कि बुक डिपो संचालक ने एक करोड़ रुपये की धनराशि कहां से और कैसे जुटाई। साथ ही सराफा कारोबारी ने जो धनराशि ली, उसका उपयोग किस मद में किया गया, इसकी भी जानकारी मांगी जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मौनी अमावस्या पर संगम में तनाव, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का रथ रोका, साधु-संतों और पुलिस में झड़प

पुलिस रिपोर्ट और डायरी एंट्री की जांच

पुलिस जांच में डायरी एंट्री की बात सामने आई है। बुक डिपो संचालक ने सराफा कारोबारी के पास पैसा जमा करने की बात कही है। अब आयकर विभाग यह भी जांच करेगा कि किस प्रकार की डायरी एंट्री की जा रही थी और लेनदेन का पूरा लेखा-जोखा क्या है। अधिकारियों के अनुसार, सदर थाना पुलिस से भी विस्तृत जानकारी ली जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-होली के दिन कई घरों में मातम, हादसों में आठ की मौत

दो लाख से अधिक नगद पर 100 प्रतिशत जुर्माना

सीए अनुपम शर्मा के अनुसार, आयकर अधिनियम की धारा 269 एसटी के तहत किसी भी व्यक्ति से एक दिन में एक ही लेनदेन या एक ही आयोजन से संबंधित दो लाख रुपये या उससे अधिक की नकद राशि प्राप्त करना प्रतिबंधित है। यदि इस नियम का उल्लंघन होता है, तो धारा 271 डीए के तहत प्राप्त की गई राशि के बराबर 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया जा सकता है। यह प्रावधान धनराशि प्राप्त करने वाले पर लागू होता है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-45 करोड़ के विकास कार्य कराने को पालिका ने बनाया प्लान

आयकर विभाग के अधिकारी फिलहाल अन्य कार्रवाई में व्यस्त हैं। संभावना है कि सोमवार को दोनों व्यापारियों के लेनदेन संबंधी रिकॉर्ड खंगाले जाएं। मेरठ एक करोड़ नगद लेनदेन मामले में आगे की जांच और नोटिस के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मौनी अमावस्या पर संगम में तनाव, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का रथ रोका, साधु-संतों और पुलिस में झड़पराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप का छापा-वार्ड 3 में बिना सरिया डाले ठेकेदार ने बना दिया 30 मीटर नाला

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पिता ने बेटे को पीटा, पत्नी ने करा दी एफआईआरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »