राजनीति में नई पीढ़ी की एंट्री, मिथलेश पाल की विरासत संभालेंगी सुप्रिया पाल

मुजफ्फरनगर की सियासत में पीढ़ी परिवर्तन की आहट, विधायक मिथलेश ने की बड़ी बेटी सुप्रिया पाल को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर की राजनीति में विरासत की दहलीज पर एक बार फिर बड़ा बदलाव आकार लेता दिख रहा है। करीब तीन दशक की राजनीतिक संघर्ष में सियासी बिसात पर खुद को साबित कर चुकीं मीरापुर विधायक मिथलेश पाल अब अपनी राजनीतिक विरासत अगली पीढ़ी को सौंपने की तैयारी में हैं। इस बदलाव की धुरी बनी हैं उनकी बड़ी बेटी सुप्रिया पाल, जो हाल के महीनों में क्षेत्र में एक सक्रिय और प्रभावशाली राजनीतिक चेहरे के रूप में उभरी हैं। विधायक मिथलेश पाल बेटी को आगामी दिनों में चुनावी मैदान में उतारने की पूरी तैयारी कर चुकी हैं।

बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल में अपने तीन दशक के सफर की राजनीति में अलग पहचान बनाने वाली मीरापुर विधानसभा की मौजूदा विधायक मिथलेश पाल एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना के क्षमता विस्तार को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद भी रालोद सांसद चंदन चौहान द्वारा कथित अनदेखी के विवाद के चलते वह पहले ही सुर्खियों में थीं, लेकिन अब इस सियासी चर्चा में एक नया और अहम मोड़ जुड़ गया है।

इसे भी पढ़ें:  कृष्ण गोपाल ने दी सफाई-मैं ब्लैकमेलर नहीं हूं भाई

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, विधायक मिथलेश पाल अपनी राजनीतिक विरासत अपनी बड़ी बेटी सुप्रिया पाल को सौंपने की दिशा में सक्रिय रूप से आगे बढ़ रही हैं और आने वाले समय में उन्हें चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी चल रही है। यह संकेत नवंबर 2024 में मीरापुर विधानसभा में हुए उपचुनाव के दौरान ही मिलने लगे थे, जब सुप्रिया पाल अचानक एक पूरी तरह सक्रिय राजनीतिक चेहरे के रूप में सामने आई थीं।

इस उपचुनाव के दौरान सुप्रिया पाल ने अपनी मां मिथलेश पाल के चुनाव प्रचार की मुख्य कमान संभाली। दिन-रात क्षेत्र में रहकर उन्होंने जनसंपर्क, सभाओं और संगठनात्मक समन्वय में अहम भूमिका निभाई। उनके प्रयासों का असर यह रहा कि वह न सिर्फ चुनावी रणनीति का चेहरा बनीं, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच भी उनकी पहचान मजबूत हुई।

चुनाव के बाद भी सुप्रिया पाल लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और विधायक मिथलेश पाल के प्रतिनिधि के रूप में जनता की समस्याओं को सुनने और समाधान के प्रयासों में जुटी हुई हैं। सुप्रिया पाल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का भी आशीर्वाद प्राप्त हो चुका है, जिससे उनकी सियासी राह और मजबूत होती दिखाई दे रही है। सुप्रिया पाल को आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में औपचारिक रूप से मैदान में उतारने की तैयारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  हाथों में तिरंगा लिए सड़कों पर उतरे एसएसपी, उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

सुप्रिया ने जिला पंचायत के वार्ड संख्या-8 से सदस्य पद का चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। वो इसके लिए लगातार जनसम्पर्क करते हुए अपना लक्ष्य तय कर चुकी है। जिला पंचायत का वार्ड संख्या 8 विकास खंड चरथावल के अन्तर्गत आता है, इसमें सम्मिलित ग्राम पंचायतों में रोहाना कलां, रोहाना खुर्द, बेहेड़ी, बेगमपुर, बडकली, सादपुर, मलीरा, बाननगर, दीदाहेडी, जटनंगला, कसीयारा, कछौली, कल्लरपुर, बधाई खुर्द, आंखलौर, बधाई कलां शामिल हैं। कहा जा रहा है कि सुप्रिया पाल को भाजपा-रालोद गठबंधन के समर्थन से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ाया जा सकता है।

मीरापुर उपचुनाव में सुप्रिया को लड़ाने की हो चुकी थी तैयारी

चरथावल विधानसभा के गांव धौलरा के डॉ. जगबीर सिंह की बेटी मिथलेश पाल का विवाह 1982 में बाननगर गांव निवासी सेल टैक्स विभाग में कार्यरत रहे अमरनाथ पाल के साथ हुआ था। विधायक मिथलेश के परिवार में सिंचाई विभाग में कार्यरत बेटा अभिषेक, उसकी पत्नी एडवोकेट प्रविंद्र कुमारी और दूसरा बेटा सिद्धार्थ हैं। बड़ी बेटी सुप्रिया पाल की शादी शामली के जलालाबाद में निशांत पाल से हुई है। जबकि बेटी नेहा रानी की साल 2015 में हादसे में मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें:  श्री राम ने शिव धनुष तोड़ा, पूर्ण हुआ राजा जनक का मनोरथ

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार मीरापुर उपचुनाव 2024 में भाजपा-रालोद गठबंधन में रालोद के टिकट पर मिथलेश पाल के अलावा उनकी बेटी सुप्रिया पाल टिकट की दावेदार थीं। भाजपा नेताओं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह से भी सुप्रिया की मुलाकात इस सिलसिले में हो चुकी थी। मिथलेश के बजाये सुप्रिया को ही मैदान में उतारना भाजपा-रालोद नेताओं की पहली पसंद थी, लेकिन रालोद के रणनीतिकारों ने नए चेहरे के रूप में सुप्रिया के बजाए उनकी मां मिथलेश के राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हें ही टिकट देने पर जोर दिया और सुप्रिया को वेटिंग में रखा गया। अब यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी जोरों पर है, ऐसे में सुप्रिया पाल जिला पंचायत की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने को तैयार है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  युवाओं को रोजगार उपलब्धता भाजपा सरकारों की प्राथमिकताः कपिल देवराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बाइक रिपेयरिंग दुकान में भीषण आग, पांच बाइक जलकर राखजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »