77वें गणतंत्र दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन्स में अनुशासन और शौर्य की भव्य परेड

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान

मुजफ्फरनगर। संविधान की गरिमा, राष्ट्रीय एकता और कर्तव्यबोध का प्रतीक गणतंत्र दिवस मुजफ्फरनगर में पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित भव्य परेड ने अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना का जीवंत प्रदर्शन किया।

77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, मुजफ्फरनगर में भव्य परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) अनिल कुमार रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। परेड की शुरुआत 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के बैंड दल द्वारा राष्ट्रीय धुन के साथ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने सभी पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए निष्ठा, ईमानदारी तथा भारतीय संविधान और कानून के पालन की शपथ दिलाई।

इसे भी पढ़ें:  भारत को हिंदू राष्ट्र बनवाने के लिए एकजुट हो हिंदू वर्गः ललित मोहन

परेड का संचालन प्रथम कमांडर सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा, द्वितीय कमांडर प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह तथा तृतीय कमांडर महिला उप निरीक्षक ज्योति चौधरी के नेतृत्व में किया गया। मार्च पास्ट में यातायात पुलिस, सशस्त्र व नागरिक पुलिस, एनसीसी, अग्निशमन विभाग की टुकड़ियों के साथ-साथ मोटरसाइकिल दस्ता, स्वान दल, रेडियो सेक्शन, विधि विज्ञान इकाई, यूपी-112 के वाहन, वज्र वाहन, क्रेन और फायर टैंकर शामिल रहे। इसके उपरांत मुख्य अतिथि मंत्री अनिल कुमार ने संबोधन में पुलिस बल की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का योगदान समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक, प्रशंसा चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर यूपी डीजीपी द्वारा विभिन्न कार्य के आधार पर मेडल के लिए चयनित किए गए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी मंत्री अनिल कुमार के द्वारा डीजीपी डिस्क और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, इनमें मुख्य रूप से ऑपरेशन कार्य के आधार पर सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल (डीजीपी प्रशंसा चिन्ह-सिल्वर), पुलिस उपाधीक्षक यतेन्द्र सिंह नागर (सिल्वर), उप निरीक्षक ललित शर्मा (सिल्वर), मुख्य आरक्षी रोहताश कुमार (सिल्वर), मुख्य आरक्षी सुनील कुमार (सिल्वर) और आरक्षी मौ. इस्फाक (सिल्वर) शामिल रहे, जबकि सेवाभिलेखों के आधार पर सम्मानित अधिकारी और कर्मचारी में निरीक्षक कर्मवीर सिंह (प्रशंसा चिन्ह-स्वर्ण), मुख्य आरक्षी राहुल कुमार (स्वर्ण), निरीक्षक योगेन्द्र शर्मा (सिल्वर), निरीक्षक हरेन्द्र सिंह (सिल्वर), निरीक्षक सत्यनारायण (सिल्वर), उप निरीक्षक तेजबहादुर सिंह (सिल्वर), उप निरीक्षक प्रेमवीर सिंह (सिल्वर), महिला उप निरीक्षक राजेश (सिल्वर), उप निरीक्षक अजय कुमार त्यागी (सिल्वर), मुख्य आरक्षी गजेन्द्र सिंह (सिल्वर) और मुख्य आरक्षी चालक मुनेन्द्र कुमार शर्मा (सिल्वर) को सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के दरोगा की अलीगढ़ हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

इसके अतिरिक्त सराहनीय कार्यों और सामाजिक सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों एवं जनमानस को भी स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा द्वारा मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यालयों के बच्चों को सम्मानित किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन्स में गणतंत्र दिवस का यह आयोजन हर्ष, उल्लास और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, गणमान्य नागरिक, पुलिस पेंशनर्स, पत्रकार तथा न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  अस्थि विसर्जन को जा रहा दिल्ली का परिवार हादसे का शिकार, दो की मौत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जेई को कीचड़ में घसीटने वाले किसान नेता पर पुलिसिया अंकुशराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के दरोगा की अलीगढ़ हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शराब के विवाद में किसान की हत्या, शव जलाने की कोशिश नाकामजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »