सम्भल के कल्कि धाम में कल्कि कथा का भव्य आयोजन, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल हुए शामिल

कहा-गुरुदेव का आशीर्वाद और मार्गदर्शन उन्हें जीवन में धर्म, भक्ति, सेवा और सद्पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा

मुजफ्फरनगर। धार्मिक आस्था, अध्यात्म और भक्ति के संगम से सराबोर सम्भल जनपद का कल्कि धाम सोमवार को उस समय आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा, जब यहां आयोजित कल्कि कथा में प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। ज्ञान, भक्ति और सेवा का संदेश देती इस कथा ने पूरे वातावरण को दिव्यता और सकारात्मकता से भर दिया।

इसे भी पढ़ें:  जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

जनपद सम्भल स्थित पावन कल्कि धाम में आज दिव्य कल्कि कथा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति व्यक्त की।

राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस पावन आयोजन में सम्मिलित होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि परम पूज्य सद्गुरुदेव जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज की दिव्य, ओजस्वी, ज्ञानमयी और करुणापूर्ण वाणी में वर्णित कथामृत ने मन, बुद्धि और आत्मा को अद्भुत शांति और नवचेतना से आलोकित किया। उन्होंने आगे कहा कि गुरुदेव का आशीर्वाद और मार्गदर्शन उन्हें जीवन में धर्म, भक्ति, सेवा और सद्पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  80 करोड़ की विकास योजना लेकर आ रही मीनाक्षी स्वरूप

कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन नजर आए, वहीं पूरे धाम में आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त रहा। राज्यमंत्री ने कथा आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम अपने अनुशासित, सृजनात्मक और प्रेरणादायी स्वरूप के कारण अविस्मरणीय बन गया। उन्होंने आयोजन समिति सहित सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने आचार्य प्रमोद कृकृष्णम, कल्कि धाम परिवार और सभी सहयोगियों को इस दिव्य एवं भव्य आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक क्षण समाज को नई दिशा, नई चेतना और नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के आशीर्वाद के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में कथा का रसपान किया और धार्मिक संदेशों को आत्मसात किया।

इसे भी पढ़ें:  दुनिया देख रही यूपी का विकास और सुशासनः कपिल देव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-हाईवे पर दौड़ती स्विफ्ट डिजायर कार बनी आग का गोलाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  80 करोड़ की विकास योजना लेकर आ रही मीनाक्षी स्वरूप

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जहीर का खिदमती जौहरः सरकारी स्कूल में आधुनिक शिक्षा की नई पहलजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »