दुनिया देख रही यूपी का विकास और सुशासनः कपिल देव

मेरठ रोड स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 9 दिवसीय कार्यक्रम का समापन, विकास योजनाओं और उपलब्धियों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रम का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में विकास, सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मेरठ रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रम का समापन समारोह उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव एम.जी. पैनोरमा में कार्यक्रमों ने छोड़ी छाप

समापन समारोह में पहुंचने पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही, जहां सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को सरल भाषा में प्रदर्शित किया गया। अपने संबोधन में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और निवेश के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रभावी नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश देश की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। गरीबों के कल्याण, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, किसानों के हित में उठाए गए कदमों और कानून व्यवस्था में सुधार को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मासूम बेटे के साथ ससुराल के गेट पर धरने पर बैठी महिला

उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त पहल से विकास कार्यों को गति मिली है और आम जनता को योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने प्रदेश की समृद्ध परंपरा और विकास यात्रा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। समापन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, अधिकारीगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रदर्शनी और कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश की विकास यात्रा को करीब से देखा और समझा।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड: पड़ोसी ही निकला आरोपी, मुठभेड़ के बाद 2 गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मंसूरपुर में हाईवे पर दो हादसों में पांच युवकों की मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जिले की दस निकायों से शासन ने काट ली 16.24 लाख की ग्रांट

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  रामपुर तिराहा कांडः सीबीआई कोर्ट ने सुनाई तीन पुलिसकर्मियों को सजाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »