मुजफ्फरनगर में मुर्दा हो गया जिंदाः ढाई बीघा जमीन का कराया फर्जी बैनामा

जमीन बेचने के फर्जीवाडे में बैनामे में गवाह बने आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल, दो आरोपियों की तलाश जारी

मुजफ्फरनगर। मुर्दे को जिंदा दर्शाकर फर्जीवाड़ा करते हुए 2.5 बीघा जमीन को बेचने के मामले में खालापार पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। इस फर्जीवाडे के लिए सहारनपुर निवासी व्यक्ति ने खालापार थाने पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को दिसंबर माह में गिरफ्तार कर लिया था। उसने खुद को जमीन मालिक दर्शाकर फर्जी बैनामा करा दिया था, जबकि जमीन के असली मालिक की 23 साल पहले मौत हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार खालापार थाने पर 22 दिसंबर 2025 को राजसिंह निवासी गांव बहेड़ा थाना बड़गांव जनपद सहारनपुर ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके छोटे भाई मूलचंद की 15 फरवरी 2002 को मौत हो गई थी। मूलचंद के नाम मुजफ्फरनगर की नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्लरपुर कछौली में लगभग 2.5 बीघा जमीन थी। आरोप है कि पीड़ित के गांव में रहने वाले ओमवीर ने खुद को मूलचंद दर्शाते हुए सचिन उर्फ अशोक निवासी ग्राम कछोली के नाम उक्त जमीन का फर्जी बैनामा करा दिया। 29 सितंबर 2025 को सदर तहसील मुजफ्फरनगर में ओमवीर ने कुछ लोगों को साथ लेकर इस जमीन का फर्जी तरीके बैनामा कराया।
इस साजिश में ओमवारी के साथ अरविंद निवासी शाहबुद्दीनपुर नगर कोतवाली, मिंटु निवासी सैदनगला नगर कोतवाली और अरविंद निवासी बहेड़ा जनपद सहारनपुर की भी संलिप्तता होने के आरोप में कार्रवाई की मांग की थी। खालापार थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि रविवार को मेरठ रोड स्थित रामपुरम गेट के निकट से मिंटू निवासी सैद नंगला थाना चरथावल मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया। मिंटू जमीन नाम कराने के दौरान तहसील में कराई गई फजी रजिस्ट्री में गवाह बना था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अभी इस मामले में जमीन खरीदने वाला आरोपी सचिन व सौदा कराने में शामिल रहा आरोपी अरविंद फरार है। उनकी तलाश में टीमों को लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  कड़ाके की ठंडः मुजफ्फरनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कड़ाके की ठंडः मुजफ्फरनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंदराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सोनू कश्यप हत्याकांडः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर रोका

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सनातन पर टिप्पणी करने वालों को जूता लेकर ठीक करेंः मंहत राजूदासजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »