MUZAFFARNAGAR-तितावी शुगर मिल के प्रबंधक ने 100 लोगों के खिलाफ कराई एफआईआर

मुजफ्फरनगर। आईपीएल गु्रप की शुगर मिल तितावी में पिछले दिनों सिक्योरिटी गार्ड की मौत के मामले में हुए धरना-प्रदर्शन को लेकर अब शुगर मिल के वरिष्ठ प्रबंधक ने गांव गोगवान जलालपुर के प्रदर्शनकारी 100 लोगों के खिलाफ आठ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मिल गेट को तोड़ने का प्रयास किया, पथराव किया और मिल के अधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता भी की गई और शव रखकर धरना शुरू कर दिया। पुलिस ने अज्ञात 100 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

तितावी शुगर मिल पर सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात समय सिंह ने अपने घर पर पिछले दिनों फांसी लगामार आत्महत्या का प्रयास किया, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने मिल के जीएम और अन्य अधिकारियों पर सिक्योरिटी गार्ड को प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए विवश करने पर कार्यवाही की मांग करते हुए शव रखकर प्रदर्शन किया था। इस प्रकरण में अब प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसके लिए इंडियन पोटाश लिमिटेड ग्रुप की यूनिट तितावी शुगर काॅम्पलैक्स के वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन एवं विधि शशांक श्रीवास्तव ने तितावी थाने में तहरीर देकर 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शशांक ने पुलिस को बताया कि शुगर मिल तितावी में सुरक्षा कार्यों के लिए कर्मचारियों की तैनाती का ठेका कंपनी ने यश सिक्योरिटी मेरठ को दिया हुआ है। इसी एजेंसी के द्वारा समय सिंह पुत्र घनश्याम सिंह निवासी गांव गोगवान जलालपुर, थानाभवन जिला शामली को 16 जून 2023 को गनमैन के रूप में रखा गया था। बताया कि 07 मार्च 2024 से समय सिंह ने मिल में अपनी ड्यूटी पर आना बंद कर दिया था। इसे दो तीन दिन बाद पता चला कि समय सिंह ने अपने घर पर सुबह के समय घरेलू कारणों से बने तनाव के कारण आत्महत्या का प्रयास किया था, परिजनों द्वारा उसको मेरठ में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान समय सिंह की मौत हो जाने के बाद 21 मार्च को इनके गांव के करीब 100 राजनीतिक लोग सुबह 9.30 बजे मिल के मेन गेट पर आ गये और गेट को जानबूझकर बंद कर दिया तथा मिल परिसर में समय सिंह का शव रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 अधिकारियों के तबादले

इसके बाद जीएम केन के कार्यालय में इन लोगों के साथ शांति वार्ता की गई। उसमें इन लोगों ने आरोप लगाया कि मिल प्रबंधक द्वारा समय सिंह को प्रताड़ित कर डिपरेशन में पहुंचाया था और उनकी बंदूक भी जब्त कर ली, ये सभी निराधार है। ऐसी कोई भी सूचना पूर्व में मिल अधिकारियों या सिक्योरिटी एजेंसी को नहीं दी गई थी। शशांक ने बताया कि उनको जानकारी मिली है कि समय सिंह को शराब पीने की बुरी लत थी। आरोप लगाया कि ये लोग शव लेकर एक सुनियोजित रणनीति के साथ मिल से अवैध रूप से पैसा वसूलने के लिए मिल प्रबंधक पर अनर्गल आरोप के सहारे दबाव बनाने आये थे। जबकि मिल प्रबंधक द्वारा समय सिंह की नौकरी के लिए जो देनदारी बनती थी, जिसमें ईडीएलआई, पीएफ और पेंशन आदि का भुगतान करने का आश्वासन परिजनों को दिया गया था। जिसके बाद सुखद माहौल में समझौता वार्ता समाप्त हुई। आरोप है कि इसके बावजूद मिल गेट पर तैनात थानाध्यक्ष से कुछ विवाद होने पर इन प्रदर्शनकारियों ने मिल का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की तथा वहां पर खड़े पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहते हुए पथराव का प्रयास किया और जबरदस्ती गेट के ऊपर से चढ़कर कूद गये। गेट नम्बर दो बंद होने के कारण वहां भी लोगों ने खड़े होकर मिल प्रबंधक को अपशब्द कहकर अभद्रता की। उन्होंने कहा कि मिल की ओर से समय सिंह के परिजनों को केवल वार्ता में तय देनदारी का लाभ देने की कार्यवाही की जा रही है, कोई दूसरा आश्वासन नहीं दिया गया है। मिल के अन्दर घटना होने पर वर्कमैन कंपनसेशन पाॅलिसी के तहत ही मुआवजा दिया जाता है, समय सिंह की मौत घरेलू कारणों से हुई हैै। मिल अधिकारी की तहरीर पर तितावी पुलिस ने 100 लोगों के खिलाफ मिल परिसर में हिंसक प्रदर्शन करने, अवैध रूप से गेट बंद करने, आवाजाही को रोकने के मामले में आईपीसी की धारा 188, 332, 342, 352, 353, 427 और 504 के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पत्नी से बिगड़ी बात तो फांसी पर झूल गया सिपाही

फोन कर मिल में पुलिस को बुलाते रहे अधिकारी, एसएचओ बोले-फुर्सत नहीं

मुजफ्फरनगर। तितावी मिल परिसर में सिक्योरिटी गार्ड की मौत को लेकर हिंसक प्रदर्शन होने की सूचना मिलने के बावजूद भी पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई, खुद मिल के वरिष्ठ प्रबंधक द्वारा थाने में दी गई तहरीर से यह स्पष्ट होता है। वरिष्ठ प्रबंधक शशांक श्रीवास्तव द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि जब सिक्योरिटी गार्ड समय सिंह का शव लेकर ग्रामीण मिल परिसर में प्रदर्शन के लिए घुसे तो इसकी सूचना मिल की ओर से तत्काल ही थानाध्यक्ष तितावी को दे दी गई थी, लेकिन उन्होंने सूचना के बाद भी तत्काल आने से ये कहते हुए इंकार कर दिया कि अभी वो नाॅमिनेशन के कार्य में व्यस्त हैं, मिल के अधिकारी बाहर बैठे लोगों को वार्ता के लिए बुला लें। पुलिस का कहना है कि सूचना के बाद ही मिल पर फोर्स भेज दी गई थी।

इसे भी पढ़ें:  नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पत्नी से बिगड़ी बात तो फांसी पर झूल गया सिपाहीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इंडस्ट्रीयल एजुकेशन टूर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  संतान पाने की चाहत में शिव मंदिर में दी कबूतर की बलीजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »