MUZAFFARNAGAR-पत्नी से बिगड़ी बात तो फांसी पर झूल गया सिपाही

मुजफ्फरनगर। मामूली कहासुनी के बाद अपनी पत्नी के साथ चल रही खटपट में एक सिपाही ने अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। सिपाही पिछले चार साल से जनपद में तैनात था और वर्तमान में सर्विलांस सैल में कार्यरत था। पुलिस ने देर रात्रि में ही सिपाही का शव उसके कमरे से बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम कराया। सिपाही की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों को सुबह सिपाही का शव सुपुर्द कर दिया गया। इससे पहले पुलिस लाइन में मृतक सिपाही को पुलिस अफसरों और साथी पुलिस कर्मियों के द्वारा श्र(ांजलि अर्पित की गई। रोते बिलखते परिजन सिपाही के शव को लेकर गांव के लिए रवाना हो गये। इस घटना के कारण पुलिस विभाग में शोक का वातावरण बना हुआ है।

जनपद गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र का गांव अटौर नंगला देश और दुनिया में अपनी अनोखी पहचान रखता है। यहां करीब 70 से ज्यादा घरों में जुड़वां बच्चे हैं। इसलिए इस गांव को जुड़वा का गांव के रूप में प्रसि(ि मिली है। गांव अटौर नंगला निवासी सतीश कुमार का पुत्र सौरभ कुमार पुलिस में भर्ती हुआ। सौरभ की पोस्टिंग मुजफ्फरनगर जनपद में हो गई थी। सौरभ वर्तमान में सर्विलांस सैल में काम कर रहा था और अपने चार साथी पुलिस कर्मियों के साथ थाना सिविल लाइन क्षेत्र में मेरठ रोड स्थित नानूपुरी कालोनी में किराये के कमरे में रह था। बताया गया कि दशहरा पर्व होने के कारण सौरभ के साथ रहने वाले साथी सिपाहियों में से कई अपने घर अवकाश पर चले गये थे। सौरभ बीती रात कमरे पर अकेला ही था। बताया गया कि परिवार में चल रही घटनाओं और पत्नी से कहासुनी के कारण वो काफी दिनों से तनावग्रस्त भी चल रहा था। इसी बीच शनिवार की देर रात जब लोग दशहरा पर्व के उल्लास के आनंद में डूबे हुए थे। उसी दौरान सिपाही सौरभ कुमार ने कमरे में ही फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। रात्रि में ही पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली तो सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी एएसपी व्योम बिंदल भी पहुंच गये थे। पुलिस कर्मियों ने दरवाजा तोड़कर सौरभ को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और उसको अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। देर रात परिजनों को घटना के सम्बंध में सूचित कर दिया गया था। सिपाही की मौत की खबर से उनमें कोहराम मच गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में फर्जी कारोबारः सरकार को लगाया 20 करोड़ का फटका

सीओ सिटी एएसपी व्योम बिन्दल ने सिपाही सौरभ द्वारा आत्महत्या किये जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली थी, मौके पर जाकर देखा तो सिपाही सौरभ फांसी पर झूल रहा था। सौरभ का रात्रि में ही पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। सिविल लाइन प्रभारी इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि अटोर नंगला गांव निवासी सिपाही सौरभ पिछले चार साल से मुजफ्फरनगर जनपद में तैनात था। वर्तमान में उसकी ड्यूटी सर्विलांस सैल में थी। नानूपुरी स्थित किराये के कमरे में देर रात वो अकेला था और उसने बेड शीट को छत के पंखे से लटकाकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। रात्रि में जब मौके पर पुलिस पहुंची तो कमरे का गेट अंदर से बंद था, जिसको तोड़कर सिपाही सौरभ को नीचे उतारा गया। वो अचेतन अवस्था में था। तुरंत ही उपचार दिलाने के लिए उसको भोपा रोड स्थित ईवान हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई। पोस्टमार्टम रात्रि में करा दिया गया था। सवेरे पुलिस लाइन में दिवंगत सिपाही को अफसरों और पुलिस कर्मियों ने श्र(ांजलि अर्पित की और शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। एसएचओ आशुतोष कुमार ने बताया कि सिपाही का आठ माह का एक बेटा है। उसका पिछले काफी समय से अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था, जिस कारण वो तनाव में रहता था। इसी के चलते उसके द्वारा आत्महत्या की गयी है। बताया कि घटना को लेकर कोई भी तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है, यदि परिजनों के द्वारा कोई शिकायत की जाती है तो कानूनी कार्यवाही की जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  मोदी-योगी की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच पहुंची मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  प्रबुद्ध सम्मेलन-सीएम योगी ने शुकदेव को नमन कर चौधरी साहब को किया यादराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई सरकार की हर दलील, कांवड़ मार्ग पर नाम नहीं लिखेंगे दुकानदार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई सरकार की हर दलील, कांवड़ मार्ग पर नाम नहीं लिखेंगे दुकानदारजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »