MUZAFFARNAGAR-व्यापारी को लूटने वाले छह बदमाशों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

मुजफ्फरनगर। मंडी के बड़े चावल व्यापारी का पटेलनगर नई मंडी से सरेआम कार सहित अपहरण करने के बाद उनसे 28 लाख रुपये की लूट कर सनसनी फैलाने वाले छह शातिर लुटेरे किस्म के बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा ने डीएम और एसएसपी की संस्तुति मिलने के बाद मंडी में व्यापारी के साथ लूट करने वाले छह शातिर बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि 18 दिसंबर 2023 की देर शाम में पटेलनगर मंडी में चावल व्यापारी दिनेश मित्तल केे साथ थार गाड़ी में सवार कुछ युवकों के द्वारा मारपीट कर उन्हें उनकी ही कार में बंधक बनाकर अपहरण कर ले जाने के बाद भोपा थाना क्षेत्र में लूटपाट कर छोड़ दिया गया था। व्यापारी ने उस समय पुलिस से लूट होने का जिक्र नहीं किया था, लेकिन चार दिन के बाद पुलिस अफसरों ने व्यापारियों के साथ पीड़ित से बातचीत की तो उन्होंने 28 लाख रुपये व अन्य सामान की लूट होने की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना के खुलासे के लिए जिला पुलिस की 15 टीम लगाने के साथ ही मेरठ एसओजी ने भी मदद की थी।

इसे भी पढ़ें:  नए कप्तान को सलामी-पुलिस मुठभेड़ में शातिर डकैत काला घायल

घटना के छह दिन बाद 24 दिसम्बर को थार और अपाचे सवार इन शातिर लुटेरे बदमाशों के साथ नई मंडी पुलिस की नसीरपुर बाईपास पर मुठभेड़ हो गई थी। इसमें पुलिस ने अपाचे बाइक सवार लवकुश पुत्र भोलाराम निवासी लिसाडी थाना लिसाड़ी गेट मेरठ और अनिल पुत्र राममेहर निवासी ग्राम बूढ़पुर थाना भावनपुर मेरठ पुलिस की गोली से घायल हुए थे, जबकि थार कार से उनके साथियों मनीष पुत्र राजकुमार निवासी छोटी चामरोध थाना हस्तिनापुर मेरठ, गोविंदा पुत्र अजयपाल निवासी अहरौडा थाना जानसठ और नीशू पुत्र धीर सिंह निवासी बक्सर थाना गंगानगर मेरठ को गिरफ्तार किया गया था। इन बदमाशों ने चावल व्यापारी के साथ लूट करने के अपराध को स्वीकार किया था। बदमाशों से लूट के 28 लाख रुपये में से 20 लाख 10 हजार रुपये पुलिस ने बरामद किये थे। जबकि उनके साथी रवि उर्फ गुड्डू उर्फ युधिष्ठिर पुत्र बलेसर उर्फ बालेसर निवासी कस्बा हस्तिनापुर मेरठ को रिमांड पर मेरठ जेल से लाकर पूछताछ की गई थी।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ: सपा कार्यालय के बाहर युवक ने लगाई आग, हालत गंभीर

नई मंडी थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने डीएम और एसएसपी को इन छह अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर में कार्यवाही के लिए रिपोर्ट भेजी थी। इस रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए डीएम और एसएसपी ने अनुमोदन दे दिया। इसके बाद इंस्पेक्टर बबलू सिंह ने लवकुश, अनिल, नीशू, मनीष, रवि उर्फ युधिष्ठिर और गोविन्दा के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद व समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1886 की धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किया है। इसके साथ ही इन बदमाशों के खिलाफ सम्पत्ति कुर्की की कार्यवाही भी पुलिस ने तेज कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता को अपनाना ही सच्ची देशभक्तिः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  दिनदहाड़े डबल मर्डर-हाईवे पर चालक और क्लीनर की गोली मारकर हत्याराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भाजपा के लेटर पैड पर शिकायत कर रही रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल, कहा-प्रशासन निष्पक्ष नहीं

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भाजपा सभासद प्रशांत गौतम से अभद्रता के आरोपी हैड कांस्टेबल लाइन हाजिरजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »