माया का दावा-दंगे के डर से मुजफ्फरनगर में किसी मुस्लिम ने नहीं लिया टिकट

मुजफ्फरनगर। बसपा अध्यक्ष मायावती ने मंच से अपने सम्बोधन के दौरान खास तौर पर मुस्लिमों को फोकस किया। उन्होंने मुजफ्फरनगर सीट से दार सिंह के टिकट को लेकर हुए मंथन की पूरी कहानी को जनता के बीच मौजूद मुस्लिमों के समक्ष रखते हुए साफ किया कि बसपा में मुस्लिमों की उपेक्षा नहीं हुई है। वो चाहती थी कि मुजफ्फरनगर से किसी मुस्लिम लीडर को चुनाव लड़ाया लेकिन यहां दंगा होने के डर से किसी मुस्लिम ने टिकट ही नहीं लिया। इसलिए उन्होंने सहारनपुर और हरिद्वार से मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया, जो बिजनौर से जाट और कैराना से राजपूत प्रत्याशी चुनाव मैदान में लाकर सर्वसमाज को सम्मान देने का काम किया है।

मायावती ने उत्तराखंड और यूपी में रविवार को तीन चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित किया और तीनों ही स्थानों पर मुस्लिमों पर उनका खासा फोकस रहा। वो यहां भी दलित मुस्लिम समीकरण का संदेश देकर गई। उन्होंने अपना शासन और व्यवस्था याद दिलाते हुए कहा कि बसपा के राज में मुजफ्फरनगर ही नहीं, बल्कि पूरी यूपी में कोई भी दंगा या सम्प्रदायिक संघर्ष नहीं हुआ। सपा सत्ता में आई और यहां भाईचारा तोड़ दिया गया। जाट और मुस्लिमों को लड़ाया गया। हमने यहां पर भाईचारा कायम किया था। उसी भाईचारे को जिंदा रखने के लिए मेरी तमन्ना थी कि मुजफ्फरनगर सीट पर कोई मुस्लिम लीडर बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े।

इसके लिए हमने प्रयास किये, लेकिन मुस्लिम इतने डरे हुए हैं कि उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ा तो यहां दंगा हो जायेगा। इसलिए ही मजबूरन हमने यहां ओबीसी वर्ग के दारा सिंह को टिकट दिया। दारा को मैं मेरठ से भी चुनाव लड़ा सकती थी, लेकिन मुस्लिमों के डर के कारण हमने फैसला बदला और मुजफ्फरनगर के ही रहने वाले पूर्व विधायक मौलाना जमील को हरिद्वार सीट से तो सहारनपुर में माजिद अली को टिकट देकर इस टीस को पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमने समीकरण नहीं बिगाड़ा, किसी की उपेक्षा नहीं की। बिजनौर से जाट तो कैराना से राजपूत समाज को टिकट दिया गया है। हरिद्वार से मौलाना जीते तो मुजफ्फरनगर की जनता को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा। उन्होंने सर्वसमाज से बसपा के लिए वोट करने की अपील की। 

इसे भी पढ़ें:  अजय बालियान को पुष्प अर्पित करने रसूलपुर में उमड़े लोग

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  खतौली में जीटी रोड पर दूध के टैंकर से भिड़ी कार, तीन घायलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रॉपर्टी डीलरों से नकाबपोशों ने मांगी 20 लाख की रंगदारी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पालिका में शुरू हुआ शक्ति प्रदर्शन का दौर, भाजपा के सामने भाजपा ही मचा रही शोरजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »