अजय बालियान को पुष्प अर्पित करने रसूलपुर में उमड़े लोग

मुजफ्फरनगर। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष और किसान राजनीति से जुड़े रहे अधिवक्ता एवं लेखक अशोक बालियानके युवा भाई अजय बालियान के दुखद आकस्मिक निधन के बाद गुरूवार को आयोजित हुई शोक सभा में राजनेता, समाजसेवी, व्यापारी और उद्योगपतियों के साथ ही किसान नेता और अन्य गणमान्य लोग भारी संख्या में लोग दुख प्रकट करने के लिए उपस्थित हुए।

किसान नेता अशोक बालियान के छोटे भाई अजय बालियान का गत 3 नवम्बर को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन से समाज में शोक की लहर नजर आई। गुरूवार को शाहपुर क्षेत्र के रसूलपुर जाटान गांव में अशोक बालियान के पैतृक आवास पर रस्म पगड़ी शोक सभा का आयोजन किया गया। यहां शोक सभा से पूर्व हवन किया गया। रस्म पगड़ी में दिवंगत अजय बालियान के पुत्र अर्जुन बालियान को पगड़ी पहनाई गई, जिसे उन्होंने अपने ताऊ अशोक बालियान को सौंपा। अशोक बालियान ने समाज के जिम्मेदार लोगों से बात करते हुए तेरहवीं पर ब्रह्म भोज का आयोजन नहीं किया, बल्कि कुछ विशेष और आवश्यकता को देखते हुए जगहों के लिए अशोक बालियान एवं उनके परिजनों के द्वारा सामाजिक सहायता के लिए गुप्त दान दिया। समाज ने उनकी इस पहल का हृदय से स्वागत किया। इससे पूर्व सिसौली निवासी चौधरी धर्मवीर बालियान ने भी अपने पिता की तेरहवीं में ब्रह्म भोज का आयोजन नहीं किया था और कई जगह गुप्त दान किया था। इस बात की भी आज चर्चा होती रही।

दिवंगत अजय बालियान की श्र(ांजलि सभा में शोक अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, बालियान खाप चौधरी नरेश टिकैत, गठवाला खाप चौधरी राजेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, पूर्व गन्ना मंत्री ठा. सुरेश राणा, भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान, प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक, भाजपा शामली जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक तेजिंदर निर्वाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, हरियाणवी फिल्म कलाकार विकास बालियान, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, समाजसेवी कुंवर देवराज पवार, नरेश सिरोही, कृष्णपाल चौधरी, राजीव बालियान, ठा. जयप्रकाश राणा, मांगे राम त्यागी, ओमकार अहलावत, डा. जीत सिंह, रमेश मालिक, अखिल भारतीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष चौधरी ब्रजवीर सिंह, मनोज बालियान, वरिष्ठ पत्रकार )षिराज राही, नीरज त्यागी सहित सैंकड़ों ग्रामीण और गणमान्य लोग शामिल रहे। उद्यमी सुभाष चौधरी ने शोक सभा का संचालन किया।

इसे भी पढ़ें:  ACTION-ईओ की गाड़ी भुगतान प्रकरण में कम्प्यूटर ऑपरेटर पर गाज

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  आगरा में 5 वर्षीय बच्चा दिनदहाड़े किडनैप, 8 घंटे बाद मिला सकुशल — अपहरणकर्ता फरारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जानसठ हादसे में मुकदमा दर्ज, मालिक और ठेकेदार गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सपा प्रत्याशी सुम्बुल को सोची-समझी साजिश के तहत फंसाया जा रहा हैः जिया चौधरीजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »