MUZAFFARNAGAR-ई रिक्शा फैक्ट्री में पकड़ी करोड़ों की टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर। जनपद में लगातार कार्यवाही के बाद भी टैक्स चोरी का मामला बंद नहीं हो रहा है। जीएसटी एसआईबी की टीम ने एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़ी है। जीएसटी विभाग की टीम ने ई-रिक्शा निर्माता कंपनी पर छापेमारी करने के बाद करीब 20 घंटे की कार्यवाही में यह टैक्स चोरी पकड़ी है। इसके बाद कंपनी पर फौरी तौर पर 21 लाख रुपये का जुर्माना करते हुए रकम को मौके पर ही जमा कराया गया और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर टीम लौट आई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कछौली में दो थानों के बॉर्डर पर गौवंश अवशेष मिलने पर हंगामा

जीएसटी एसआईबी के जाइंट कमिश्नर ज्योति स्वरूप शुक्ला के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर में टैक्स चोरों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे उद्योगपतियों और व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इसी कड़ी में जीएसटी एसआईबी की टीम ने शामली रोड स्थित ई रिक्शा निर्माता कंपनीकी फैक्ट्री पर गुरूवार की दोपहर बाद छापा मारकर जाँच शुरू कर दी थी, जो शुक्रवार की सुबह तक चलती रही। यह कार्यवाही डिप्टी कमिश्नर जीएसटी एसआईबी विवेक मिश्रा के नेतृत्व में की गई। इस कार्यवही के दौरान ई-रिक्शा कंपनी के आफिस में जीएसटी की एसआईबी टीम को स्टॉक में भारी गड़बड़ी मिली है। जांच में लगभग एक करोड़ मूल्य का स्टॉक कम मिला है, जिस पर जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने 21 लाख रुपए का जुर्माना लगाते हुए यह रकम मौके पर ही जमा करा ली। विवेक मिश्रा ने बताया कि जांच पड़ताल को जारी रखने के लिए कंपनी के कुछ दस्तावेजों को भी जब्त किया गया है। टीम उनको लेकर अपनी जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें:  MBBS STUDENT MURDER- कृतिका के परिजनों को मेडिकल कॉलेज से नहीं मिली सूचना, हत्या का मुकदमा दर्ज

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शामली में 200 करोड़ की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेशराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भाकियू तोमर ने सीएमओ कार्यालय को घेरा, लगाये आरोप

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कछौली में दो थानों के बॉर्डर पर गौवंश अवशेष मिलने पर हंगामाजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »